अजय देवगन की बेटी की पार्टी का VIDEO वायरल, शराब का गिलास देख भड़क रहे इंटरनेट यूजर्स

ख़बरों के मुताबिक़, न्यासा देवगन एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। लेकिन एक बातचीत में अजय देवगन ने कहा था कि उनकी बेटी ने अभी तक उन्हें या काजोल को अपनी करियर चॉइस के बारे में नहीं बताया है।

Gagan Gurjar | Published : Dec 31, 2022 6:28 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) अपनी हाई-फाई पार्टियों को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। कभी वे अल्कोहल के गिलास के साथ नजर आती हैं तो कभी दोस्तों के साथ बोल्ड अवतार में पोज देतीं। न्यू ईयर से पहले न्यासा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक दोस्त के साथ डांस परफॉर्म करते देखा जा सकता है। इस वीडियो की वजह से इंटरनेट यूजर्स अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल (Kajol) की जमकर किरकिरी हो रही है। लोग उनकी परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं।

 

Latest Videos

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में न्यासा देवगन अपनी एक दोस्त के साथ डांस करती नजर आ रही हैं और उनके मूव्स देखते ही बनते हैं। दुबई से सामने आए इस वीडियो के बैकग्राउंड में पार्टी का शोर और म्यूजिक सुनाई दे रहा है। न्यासा की दोस्त के हाथ में अल्कोहल का गिलास दिखाई दे रहा है, जबकि खुद न्यासा का गिलास टेबल पर रखा हुआ है। न्यासा ने इस दौरान ब्लैक हाई स्लिट स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहना हुआ है और उनके लंबे बाल खुले दिखाई दे रहे हैं।

इंटरनेट यूजर्स के कमेंट

वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने अजय देवगन के पान मसाला विज्ञापन की याद दिखाते हुए  लिखा है, "बोलों जुबां केसरी।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "अजय देवगन और काजोल कैसे मां-बाप हैं। न्यासा अल्कोहल पी रही है।" एक यूजर ने लिखा है, "उन्हें जिम्मेदार होना चाहिए और शराब को प्रमोट नहीं करना चाहिए।" एक यूजर ने न्यासा पर कमेंट करते हुए उनके पैरेंट्स का नाम शामिल करने पर लिखा है, "पैरेंट्स काजोल और अजय देवगन का नाम मत लाइए।"

शुक्रवार को दुबई पहुंचीं

शुक्रवार को ही न्यासा अपने दोस्तों के साथ दुबई के लिए रवाना हुई हैं। उनकी यात्रा की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें उन्हें फ्लाइट अपने दोस्त ओरहान अवात्रामणि के साथ नजर आ रही थीं। इसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि कि वे नया साल मनाने दुबई गए हैं। फ्लाइट में सुनील शेट्टी के बेटे अहान की गर्लफ्रेंड तानिया भी दिखाई दी थीं।

फिल्मों में आएंगी न्यासा?

न्यासा अजय देवगन और काजोल की पहली संतान हैं।19 साल की न्यासा सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया से स्कूलिंग कंप्लीट कर चुकी हैं। अब वे स्विट्ज़रलैंड से हायर स्टडी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट को प्राइवेट रखने वाली न्यासा की तस्वीरें इंटरनेट पर अक्सर वायरल होती हैं और इनकी वजह से उनकी ट्रोलिंग भी बहुत होती है। हाल ही में फिल्म 'सलाम वेंकी' के प्रमोशन के दौरान काजोल ने बेटी और बेटे को ट्रोलिंग से निपटने की सलाह के बारे में खुलासा किया था। उनके मुताबिक़, उन्होंने न्यासा और युग को कहा कि 4-5 लोग निगेटिव कमेंट करते हैं, जबकि 2500 लोग इसे लेकर पॉजिटिव होते हैं। इसलिए उन्हें पॉजिटिव कमेंट्स पर फोकस रखना चाहिए।

और पढ़ें...

6 साल बाद फिर Ex-बॉयफ्रेंड संग रिश्ते में आईं जान्हवी कपूर!अंबानी की पार्टी में भी पहुंची थीं साथ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तारीख तय! जानिए कब और कहां लेंगे 7 फेरे

2023 में रिलीज होंगी बड़े बजट की ये 16 फ़िल्में, एक ही एक्टर पर लगा है 1350 करोड़ रुपए का दांव

'हेरा फेरी 3' से कार्तिक आर्यन Out, अक्षय कुमार की फिर एंट्री? डायरेक्टर ने तोड़ी कन्फ्यूजन पर चुप्पी

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'