Ajay Devgn ने पत्नी Kajol को अलग ही अंदाज में विश की वेडिंग एनिवर्सरी, प्यार को लेकर कही ये बात

अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की शादी को 23 साल हो गए हैं। कपल ने 24 फरवरी, 1999 को सात फेरे लिए थे। शादी की सालगिरह पर अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में अजय देवगन ने पत्नी काजोल को शादी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- साल 1999 - प्यार तो होना ही था। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2022 9:38 AM IST / Updated: Feb 24 2022, 03:10 PM IST

मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की शादी को 23 साल हो गए हैं। कपल ने 24 फरवरी, 1999 को सात फेरे लिए थे। शादी की सालगिरह पर अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में अजय देवगन ने पत्नी काजोल को शादी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- साल 1999 - प्यार तो होना ही था। साल 2022- प्यार तो हमेशा ही है। हैप्पी एनिवर्सरी काजोल। ये वीडियो काजोल और अजय देवगन के किसी पुराने इंटरव्यू का है। 

वीडियो में पत्नी काजोल (Kajol) को लेकर अजय देवगन (Ajay Devgn) कहते हैं- मैं सरप्राइज हूं कि ये  मेरे साथ अभी तक है। ये सुनकर काजोल खुश हो जाती हैं और मुस्कुराने लगती हैं। अजय देवगन की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- इंडस्ट्री का बेस्ट कपल। वहीं एक और शख्स ने कहा- ये है सच्चा प्यार। एक अन्य शख्स ने कमेंट किया- आप दोनों यूं ही हमेशा खुश रहें। मेरे फेवरेट कपल। बता दें कि काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी है, जिसका नाम न्यासा है, जबकि बेटे का नाम युग है। 

पति और बच्चों के साथ जुहू में रहती हैं काजोल : 
बता दें कि काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) अपने बच्चों के साथ जुहू स्थित बंगले 'शिवशक्ति' में रहते हैं। जुहू में स्थित 'अनन्या' बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर काजोल ने कुछ महीनों पहले ही दो अपार्टमेंट्स नए खरीदे हैं। 'Squarefeat india की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों अपार्टमेंट की कुल कीमत करीब 11.95 करोड़ रुपए है। काजोल ने ये डील इसी साल जनवरी में हुई है। इन दोनों फ्लैट का कुल एरिया करीब 2000 स्क्वेयर फीट है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन (Ajay Devgn) के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। 25 फरवरी को उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हो रही है। इसके अलावा वो 'थैंक गॉड', 'सिंघम 3', 'RRR', मैदान, 'रनवे 24' और भोला जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इतना ही नहीं, साल 2022 में अजय देवगन ओटीटी डेब्यू भी करने जा रहे हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज का नाम रुद्रा है। वहीं काजोल की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें :
Tiger 3 से RRR तक, रूस-यूक्रेन में शूट की गई ये फिल्में, सिल्वर स्क्रीन पर देखने मिलेगा खूबसूरत नजारा

रूस की इस हीरोइन पर फिदा हो गए थे Kareena Kapoor के दादा, ऐसे मिला था आइकॉनिक फिल्म में काम करने का मौका

Ukraine की ये खूबसूरत एक्ट्रेस 'गंदी बात' में कर चुकी काम, इस बॉलीवुड एक्टर पर फिदा है Nataliya Kozhenova

कम उम्र में भी जवान दिखना चाहती थी Sridevi, करवा डाली थी इतनी सर्जरी, एक वजह से बिगड़ गया था चेहरा

पहले Pooja Bhatt संग किया लिपलॉक फिर जताई शादी की इच्छा, विवादों में फंसे बाप-बेटी के कारण खूब मचा बवाल

आधी रात को बिना मेकअप बहन के घर कर पार्टी करने पहुंची Kareena Kapoor, नीतू सिंह सहित ये भी दिखे

ससुर Anil Ambani का हाथ थाम नई बहू ने रिसेप्शन में ली ग्रैंड एंट्री, लाल जोड़े में छा गई Tina Ambani

Read more Articles on
Share this article
click me!