Rajkummar Rao Wedding: पत्रलेखा की बहन ने शादी के पीछे का Video किया पोस्ट, फैंस देख हुए हैरान

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी से जुड़ी हर अपडेट फैंस जाने के लिए बेताब हैं। लेकिन इनकी तरफ से कोई रिएक्शन अभी तक नहीं आया है। इस बीच पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा (parnalekha) ने एक शादी का वीडियो साझा किया है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 11, 2021 11:49 AM IST / Updated: Nov 11 2021, 06:50 PM IST

मुंबई. राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) की शादी के चर्चे सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने चुप्पी साध रखी है। ना तो राव ने और ना ही पत्रलेखा ने अपनी शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर की है। इतना ही नहीं दोनों के परिवारवाले भी इसे लेकर खामोश हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस हफ्ते शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 10 सालों से डेट कर रहे एक्टर-एक्ट्रेस हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। 

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी से जुड़ी हर अपडेट फैंस जाने के लिए बेताब हैं। लेकिन इनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आने से उनमें निराशा का माहौल है। इस बीच पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा (parnalekha) ने एक शादी का वीडियो साझा किया है। यह वीडियो बेहद ही मजेदार है। वीडियो देखने से पहले बता दें कि यह 'स्त्री' राव की शादी का नहीं बल्कि उस खबर से जुड़ा वीडियो है। पर्णलेखा ने राखी सावंत (rakhi sawant) का वीडियो शेयर किया है।

राखी सावंत का वीडियो जारी किया

वीडियो में राखी पूरे तरह से गोरिल्ला के कॉस्ट्यूम में दिख रही हैं साथ ही उन्होंने पीले रंग का दुपट्टा पहना हुआ है। इसके साथ ही वह चोली के पीछे क्या है गाती और नाचती नजर आ रही हैं। अब इसी वीडियो को साझा करते हुए पर्णनालेखा ने लिखा- #पत्रराज की शादी का इंटीमेट वीडियो।

चंडीगढ़ में दोनों लेंगे सात फेरे 

पर्णलेखा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। शादी को लेकर आ रही खबरों पर पत्रलेखा की बहन ने मजाकिया रिएक्शन दिया है।  रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पावर कपल चंडीगढ़ में अपने फैमिली और निजी  दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों  अपनी शादी को किस तरह गुप्त रखना चाहते हैं उसकी बानगी एक तस्वीर है जिसे पत्रलेखा की बहन ने जारी किया था। जिसे अब हटा दिया गया है।
फैंस नजर आए खुश 

लेकिन इन सब घटना से यह बात तो साबित होता है कि राजकुमार राव वाकई दूल्हा बनने जा रहे हैं। पर्णलेखा ने परोक्ष रूप से राजकुमार राव और अपनी बहन की शादी की पुष्टि कर दी है। 

और पढ़ें:

'BRIDE TO BE' MOUNI ROY ब्लैक हॉट ड्रेस में दिखाईं अदाएं, इंटरनेट पर मच गया कोहराम

Rockstar के लिए Ranbir kapoor नहीं थे इम्तियाज अली की पहली पसंद, इस बड़े एक्टर को किया गया था पहले रोल ऑफर

Kangana Ranaut पर भी चढ़ा इश्क का बुखार, इशारों ही इशारों में कबूला, जल्द करेंगी बड़ा खुलासा

Govinda दिखाने वाले हैं अब 'टिप टिप पानी बरसा' पर डांस मूव्स, फैंस बोले- Hero No 1 इज बैक

Read more Articles on
Share this article
click me!