Covid 19: Kajol की बहन के बाद Amit Sadh भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

Published : Dec 01, 2021, 08:05 AM IST
Covid 19: Kajol की बहन के बाद Amit Sadh भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

सार

कोरोना ने लंबे ब्रेक के बाद फिर अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। ब खबर है कि अमित साध भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ ये बात शेयर की है। साथ ही खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

मुंबई. कोरोना लॉकडाउन खुलने के बाद आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने कामों में बिजी हो गए। इतना ही नहीं महाराष्ट्र में तो सिनेमाघर तक खोलने की अनुमति दे दी गई लेकिन अब सामने आ रही खबरों की मानें तो इस राज्य में कोरोना ने लंबे ब्रेक के बाद फिर अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। हाल ही में उर्मिला मांतोडकर (Urmila Matondkar), कमल हासन (Kamal Haasan) और तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। अब खबर है कि अमित साध (Amit Sadh) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ ये बात शेयर की है। साथ ही खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।


फैन्स के साथ शेयर की बात
अमित साध ने इंस्टाग्राम पर लिखा- कई सावधानियां बरतने के बाद भी मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण माइल्ड हैं, सारे नियमों का पालन करते हुए मैं खुद को घर पर ही क्वारंटाइन करूंगा। मुझे यकीन है कि मैं पहले से ज्यादा मजबूत और बेहतर होकर लौटूंगा। प्लीज अपना और दूसरों का भी ख्याल रखे। आप सभी को ढेर सारा प्यार। अमित के फैन्स उनकी पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अमित  ने उनकी फेमस वेब सीरीज ब्रीद के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट की थी। इस सीजन में उनके साथ अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 


लाइफ में किया स्ट्रगल
बता दें कि अमित ने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया। उनकी हालत इतनी खराब थी कि लोगों के घरों में बर्तन भी साफ करके गुजारा करना पड़ा। अपनी लाइफ के स्ट्रगल की ये बातें खुद अमित ने एक इंटरव्यू में दौरान कही थी। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें बचपन में ड्रग्स और शराब की लत लग गई थी। उन्होंने बताया था- फिल्म काई पो छे के बाद मेरे पास कोई काम नहीं था। मैं 2 साल तक बेकार बैठा रहा। इस दौरान मुझे परेशानियां झेलनी पड़ी। मेरे पास घर का किराया तक देने के लिए रुपए नहीं बचे थे। उन्होंने काई पो चे, गुड्डू रंगीला, सरकार 3, सपल्तान, गोल्ड सहित कई फिल्मों में काम किया है।

 

ये भी पढ़ें -
तो क्या Katrina Kaif को बहू बनाने के फेवर में नहीं है Vicky Kaushal की फैमिली के कुछ लोग, उठाया ये कदम

Film 83: Kapil Dev के कैरेक्टर में घूसने Ranveer Singh इतने दिन रहे थे उनके घर, जानें फिल्म से जुड़ी बातें

बिना मेकअप और नाइट सूट में बेटे संग दिखी Kareena Kapoor तो अपनी दुल्हनिया को लेकर मुंबई पहुंचा ये हीरो

इस सवाल का गलत जवाब देने के बाद भी Priyanka Chopra बनी थी मिस वर्ल्ड, 1 डर के कारण थी खौफ में

नियोन टी-शर्ट और गॉगल लगाए गुस्से में दिखे Salman Khan तो हाथ में बोतल लिए यहां नजर आई Sara Ali Khan

जब Amitabh Bachchan के पैर पकड़ रोने लगी थी Kareena Kapoor, मांग रही थी इस बात को लेकर भीख

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश