अनिल कपूर के होनेवाले दामाद की ड्रेस आई सामने, करण बूलानी के घर के बाहर सूट लिए नजर आई लड़की

Published : Aug 14, 2021, 04:47 PM IST
अनिल कपूर के होनेवाले दामाद की ड्रेस आई सामने, करण बूलानी के घर के बाहर सूट लिए नजर आई लड़की

सार

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) 14 अगस्त को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी की तैयारियों शुरू हो चुकी हैं और कई मेहमानों ने कपल को विश करने के लिए बुके भी भिजवाए हैं। 

मुंबई। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) 14 अगस्त को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी की तैयारियों शुरू हो चुकी हैं और कई मेहमानों ने कपल को विश करने के लिए बुके भी भिजवाए हैं। इसी बीच करण बूलानी के बांद्रा स्थित घर के बाहर एक लड़की उनका सूट लिए नजर आई। ये लड़की कौन है, इसका पता नहीं चल पाया है। उसने चेहरे को मास्क से ढंक रखा है और उसके हाथ में सूट नजर आ रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल कपूर की बेटी की शादी उनके जुहू स्थित बंगले पर होगी। कपूर फैमिली ने शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है। शादी में दोनों परिवार के लोगों के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। बता दें कि रिया कपूर की शादी की रस्में 2-3 दिन चलेंगी। इससे पहले रिया की बड़ी बहन सोनम कपूर ने 3 साल पहले मई, 2018 में शादी की थी। सोनम ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के संग 7 फेरे लिए थे। 

बता दें कि सोनम कपूर की बहन रिया पिछले 13 साल से करण बूलानी के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों को कई बार इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है। वहीं, करण बूलानी अक्सर कपूर फैमिली के फंक्शन्स में नजर आते हैं। सोनम की शादी में भी करण मौजूद थे। रिया कपूर और करण बुलानी की पहली मुलाकात 2010 में फिल्म 'आयशा' के दौरान हुई थी। इस फिल्म में करण ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। 

कौन हैं करण बूलानी : 
करण बूलानी बिजनेसमैन होने के साथ ही साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। 1982 में पैदा हुए करण ने करियर की शुरुआत विज्ञापन की दुनिया से की थी। करण ने ऑस्ट्रेलिया की बॉन्ड यूनिवर्सिटी से फिल्म एंड टीवी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। बेहद कम उम्र में ही करण ने कई एडवर्टाइज का निर्माण कर लिया था। 2013 में ऐसी खबरें आईं कि रिया और करण शादी करने वाले हैं। तब रिया की बड़ी बहन सोनम कपूर की शादी भी नहीं हुई थी। हालांकि, कुछ वजहों से इन्होंने शादी टाल दी थी। बता दें कि करण बूलानी ने 2016 में अपने होने वाले ससुर अनिल कपूर की टीवी सीरीज '24' के 10 एपिसोड्स डायरेक्ट किए थे।  
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई
Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी