
मुंबई। रूस ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन (Russia Ukraine War) पर मिलिट्री हमला कर दिया है। इन दोनों देशों की जंग को देखते हुए तीसरे विश्व युद्ध की आहट आने लगी है। रूस-यूक्रेन की जंग के बीच सोशल मीडिया पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच, फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में सर्किट का रोल निभा चुके एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने भी एक मीम शेयर किया है। हालांकि, लोगों को अरशद वारसी का ये अंदाज पसंद नहीं आया और लोग अरशद के इस मजाक पर भड़क उठे।
दरसअल, अरशद वारसी ने ट्विटर पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म 'गोलमाल' (Golmaal) का एक मीम को शेयर करते हुए अमेरिका-यूक्रेन-जर्मनी के ताजा हालातों को समझाया। अरशद वारसी ने इस मीम को शेयर करते हुए लिखा- आत्म व्याख्यात्मक...गोलमाल अपने समय से बहुत आगे था। बता दें 'गोलमाल' फिल्म में अरशद वारसी के अलावा अजय देवगन (Ajay Devgn), रिमी सेन और शरमन जोशी ने काम किया था।
अरशद वारसी के इस मीम में शरमन जोशी को उन्होंने अमेरिका, खुद को यूक्रेन और अजय देवगन को जर्मनी, तुषार कपूर को फ्रांस और गुंडों को रूस बताया है। हालांकि, अरशद वारसी का ये मीम सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और वो भड़क गए। एक यूजर ने लिखा- ये ठीक बात नहीं है, बहुत लोग मरेंगे इस जंग में, मजाक से हट के जरा सोचिए। वहीं एक और शख्स ने इसे पूरी तरह असंवेदनशील बताया। रूस और यूक्रेन की जंग के बीच बॉबी देओल (Bobby Deol) की एक फिल्म का सीन भी खूब वायरल हो रहा है। इस सीन में बॉबी ट्रेन में बैठे हुए दिख रहे हैं। सीन में वो रूसी आर्मी से जंग लड़ते दिख रहे हैं।
Russia Ukraine के 50 लोगों की जान गई :
बता दें कि रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूसी सैनिक अब यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 40 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट्स को मार गिराने का दावा किया है। रूस तीन तरफ से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। कीव में यूक्रेन का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसमें 14 सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
ये भी पढ़ें :
Tiger 3 से RRR तक, रूस-यूक्रेन में शूट की गई ये फिल्में, सिल्वर स्क्रीन पर देखने मिलेगा खूबसूरत नजारा
कम उम्र में भी जवान दिखना चाहती थी Sridevi, करवा डाली थी इतनी सर्जरी, एक वजह से बिगड़ गया था चेहरा
आधी रात को बिना मेकअप बहन के घर कर पार्टी करने पहुंची Kareena Kapoor, नीतू सिंह सहित ये भी दिखे
ससुर Anil Ambani का हाथ थाम नई बहू ने रिसेप्शन में ली ग्रैंड एंट्री, लाल जोड़े में छा गई Tina Ambani
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।