'तारक मेहता..' में वापस नहीं आएंगी दिशा वकानी पर जल्द होगी 'दयाबेन' की वापसी, जानिए कैसे

Published : Sep 14, 2022, 12:57 PM IST
'तारक मेहता..' में वापस नहीं आएंगी दिशा वकानी पर जल्द होगी 'दयाबेन' की वापसी, जानिए कैसे

सार

टेलिविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों कई वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ जहां शो को कई कलाकार छोड़कर जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी शो पर वापस आने का नाम नहीं ले रहीं। इसी बीच सुनने में आया है कि दिशा तो नहीं पर जल्द ही दयाबेन जरूर शो पर वापस लौटेंगी। जानिए कैसे...

एंटरटेनमेंट डेस्क. टेलिविजन के पॉपुलर शोज में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में इस शो को कई एक्टर्स छोड़कर गए हैं जिसमें शो में तारक मेहता का अहम किरदार निभाने वाले कलाकार शैलेश लोढ़ा (Sailesh Lodha) भी शामिल हैं। शो में अब शैलेश की जगह तारक मेहता का किरदार सचिन श्रॉफ (Sachin Shroff) निभाने वाले हैं। इसके साथ ही फैंस और शो के प्रोड्यूसर्स बीते कई सालों से दयाबेन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) का भी इंतजार कर रहे हैं। पर अब दिशा और शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है जो यह है कि दिशा वकानी इस शो पर कभी वापसी नहीं करेंगी। हालांकि, असित जल्द ही दयाबेन के किरदार में किसी नई एक्ट्रेस को लेकर आ सकते हैं।

भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे लौट आएं
हाल ही में इस बात की पुष्टि करते हुए शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी (Asit Kumar Modi) कहा कि वे अपने पारिवार के प्रतिबद्धाताओं के चलते दयाबेन के रूप में वापसी नहीं करेंगी। दया भाभी एक ऐसा किरदार है जिसे दर्शक भूल नहीं पा रहे हैं। लोग इसकी बहुत कमी महसूस करते हैं। दिशा वकानी का मैं बहुत सम्मान करता हूं...कोविड के बाद से मैं उनका इंतजार कर रहा हूं। मैं आज भी उनका शो पर इंतजार कर रहा हूं और आज भी भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि वे शो पर लौट आएं।'

दिशा की जिम्मेदारिया समझने की कोशिश करें
असित ने आगे कहा, 'दिशा का एक परिवार है और उनके प्रति उनकी जिम्मेदारियां हैं। दर्शकों की तरह, मैं भी उनका  इंतजार कर रहा हूं। मगर दिशा की जिम्मेदारियों को भी समझने की कोशिश करें...  शादी के बाद उनकी अपने लोगों के प्रति एक अलग जिम्मेदारियां हैं।'

5 साल से गायब है दयाबेन
बता दें कि शो में दयाबेन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी की वापसी का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। दिशा ने लगभग 9 सालों (2008 से लेकर 2017 तक) तक इस सीरियल में जेठालाल की पत्नी दयाबेन की भूमिका निभाई। 2017 के बाद से शो पर दयाबेन भी नजर नहीं आई हैं। निर्माता असित कुमार मोदी ने इस साल की शुरुआत में पुष्टि की थी कि टीम दयाबेन की भूमिका निभाने के लिए एक नई अभिनेत्री खोजने के लिए ऑडिशन कर रही है, क्योंकि दिशा वकानी शो में वापस नहीं आ रही हैं। हालांकि, असित अभी तक दिशा को शो पर वापस लाने में जुटे हुए हैं। बहरहाल, आपको बता दें कि हाल ही में इस शो ने 3,300 से अधिक एपिसोड के साथ अपने 15वें साल में एंट्री ली है।

ये भी पढ़ें...

9 साल पहले आग की तरह फैली थी आयुष्मान खुराना के निधन की खबर, स्विट्जरलैंड से था यह कनेक्शन

सुपरस्टार्स पर प्रकाश झा का तंज- 'वो गुटखा बेचने में बिजी हैं, वक्त मिलता है तो घटिया रीमेक बना देते हैं'

'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस ने फेरा दर्शकों की उम्मीद पर पानी, अब 75 रुपए में नहीं मिलेगा फिल्म का टिकट

पत्नी मीरा के फैन बने शाहिद कपूर, बोले- 'मैडम मेरा पैसा काट लेगी'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश