'बसपन का प्यार' फेम Sahdev Dirdo एक्सीडेंट के बाद अब है ठीक, सामने आकर खुद बताया कैसी है हालत

बसपन का प्यार गाने से रातोंरात पॉपुलर हुए सिंगर सहदेव दिरदो का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब वे एकदम ठीक हो गए हैं। उन्होंने खुद सामने आकर अपने फिट होने का जानकारी दी।

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2022 10:05 AM IST

मुंबई. बसपन का प्यार (Baspan ka Pyar) गाने से रातोंरात पॉपुलर हुए सिंगर सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फैंस लगातार सहदेव की हालत को लेकर चिंतित थे लेकिन अब वे एकदम ठीक हो गए हैं। उन्होंने खुद सामने आकर अपनी फिट होने का जानकारी दी। कुछ मिनट पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी सेहत की जानकारी देते नजर आ रहे हैं।  वीडियो में सहदेव हाथ जोड़कर कह रहे हैं- नमस्कार, मैं सहदेव, मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। आप सभी की प्रार्थना के लिए धन्यवाद। उन्होंने डॉक्टर और स्टाफ को भी थैंक्स कहा। वीडियो वायरल होते ही फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। ज्यादातर ने दिल वाला इमोजी शेयर कर सहदेव पर प्यार लुटाया है। 


हुआ था खतरनाक एक्सीडेंट
बता दें कि एक्सीडेंट के बाद सहदेव को जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले सुकमा जिला अस्पताल में सहदेव के सिर पर 5 टांके लगाए गए थे। जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में सीटी स्कैन करने के बाद सहदेव को 12 घंटे तक ICU में रखा गया था। आपको बता दें कि एक्सीडेंट होने के इलाज के दौरान वे कीब 5 घंटे तक बेहोश रहे थे। डीमरापाल अस्पताल के सुपरिनटेंडेंट टिंकू सिन्हा ने सहदेव की हालत के बारे में जानकारी दी थी। 


बादशाह ने किया था ट्वीट
सहदेव के एक्सीडेंट के बाद रैप बादशाह ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। वो बेहोश है। अस्पताल ले जा रहे हैं। मैं उसके लिए वहां हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है। बादशाह के ट्वीट पर लगातार फैन्स सहदेव के ठीक की दुलाएं कर रहे हैं। बता दें कि सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनबैलेंस हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। 


- बता दें कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में टीचर्स के सामने 'बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे' गाना गाता नजर आया था। सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक में रहता है। इस वीडियो के वायरल होने पर बादशाह, सहदेव से मिले और इस ही गाने को फिर से रिक्रिएट किया।

 

ये भी पढ़ें
Arun Govil Birthday: 2 बच्चों के पिता हैं TV के राम, बेटी कर रही जॉब तो बेटे की हो चुकी शादी; ऐसी है Family

Amrish Puri Anniversary: सिर्फ इस शौक को पूरा करने बॉलीवुड के विलेन ने छोड़ दी थी 21 साल पुरानी नौकरी

Arun Govil Birthday: एक गलत आदत के कारण छीन लिया गया था राम का रोल, फिर यूं बदली थी किस्मत

Amrish Puri Death Anniversary: अमरीश पुरी जिसकी आवाज से कांपते थे लोग, उन्हें आमिर खान से मांगनी पड़ी थी माफी

Sakshi Tanwar Birthday: साक्षी तंवर ने राम कपूर संग पार कीं रोमांस की सारी हदें, इस सीन ने बटोरी सुर्खियां

Corona की वजह से ये सेलेब्स हुए अपने बच्चों से दूर, सुमोना चक्रवर्ती ने मां के लिए लिखा इमोशनल करने वाला नोट

Share this article
click me!