
मुंबई. कोरोना लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद कर सुर्खियों में आए सोनू सूद (Sonu Sood) आज भी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लोगों की मदद कर चर्चा में रहे सोनू इस बार कुछ और वजह से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी जबरदस्त बॉडी देखने को मिल रही है। उनकी इस फोटो को देख फैन्स इतना ज्यादा क्रेजी हो गए हैं कि उनकी फोटो कुछ ही घंटों में वायरल हो गई है। यह फोटो सोनू सूद के वर्कआउट के दौरान की है। फोटो में देखा जा सकता है कि वे जिम में शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक शॉट्स पहना हुआ है। उनके 6 पैक एब्स साफ दिख रहे हैं। वह काफी कूल अंदाज में एक ट्रेड मिल पर लेटकर पोज दे रहे हैं।
आपको बता दें कि फोटो में सोनू की धांसू बॉडी देखकर उनके इंस्टाग्राम पर कमेंट्स और लाइक्स की भरमार हो गई है। कुछ ही घंटों में इस फोटो पर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है। और ज्यादा फैन्स ने फायर का इमोजी शेयर किया है। शायद कम ही जानते हैं कि सोनू वेजिटेरियन है। उन्होंने अपनी ये बॉडी वेजिटेरियन खाना खाकर ही बनाई है।
कई तरह से की लोगों की मदद
बता दें कि सोनू सूद लोगों की पढ़ाई, इलाज, कामकाज, नौकरी हर चीज में मदद कर रहे हैं। और इसी वजह से कुछ गांवों में उनकी मूर्ति बनाई गई तो कई जगह उनकी पूजा भी की जाती है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने लोगों की खूब मदद की थी। इतना ही नहीं उन्होंने विदेशों में फंसे छात्रों को भी प्लेन के जरिए देश वापस बुलाया था। वहीं, बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म किसान साइन की है। इसके अलावा वे फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे। इस फिल्म अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त लीड रोल में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।