Shahrukh Khan से एक शख्स पूछ बैठा लड़की पटाने के टिप्स, बॉलीवुड के बादशाह ने ऐसे कर दी बोलती बंद

Published : Mar 31, 2021, 05:00 PM IST
Shahrukh Khan से एक शख्स पूछ बैठा लड़की पटाने के टिप्स, बॉलीवुड के बादशाह ने ऐसे कर दी बोलती बंद

सार

शाहरुख खान भले ही लंबे समय से स्क्रीन से दूर है लेकिन वह अपने फैन्स से दूर कभी भी नहीं रहे। शाहरुख सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। इसी बीच उन्होंने ट्विटर पर AskSRK सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैन्स को कोई भी सवाल पूछने का मौका दिया। वे अपने फैन्स से सीधे कनेक्ट हुए और लोगों के सवालों के जवाब दिए। बता दें कि वे आखिरी बार 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए। इसके बाद वे अब फिल्म पठान में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक पर भी काफी काम किया है। 

मुंबई. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आखिरी बार 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए। इसके बाद वे अब फिल्म पठान में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक पर भी काफी काम किया है। इतना ही नहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। वे भले ही लंबे समय से स्क्रीन से दूर है लेकिन वह अपने फैन्स से दूर कभी भी नहीं रहे। शाहरुख सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। इसी बीच उन्होंने ट्विटर पर AskSRK सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैन्स को कोई भी सवाल पूछने का मौका दिया। वे अपने फैन्स से सीधे कनेक्ट हुए और लोगों के सवालों के जवाब दिए। 


शाहरुख के फैन्स ने उनसे हर तरह के सवाल किए और इन्हीं में से एक फैन ने उनसे पूछा- लड़की पटाने के लिए एक दो टिप्स दो। शाहरुख ने अपने फैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- सबसे पहले कोशिश करो कि आप 'पटाना' शब्द का इस्तेमाल नहीं करें। आप और ज्यादा शालीन और सम्मान के साथ कोशिश करें। 


इसके बाद एक यूजर ने पूछा- बाथरूम में इतना टाइम क्यों लगाते हो... ऐसा क्या करना  होता है आपको वहां। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया- आपको वीडियो भेज दूंगा। आपकी जिज्ञासा और सीखने की ललक छू लेने वाली है। एक ने उनके अंडरवियर का कलर पूछा- इस पर शाहरुख ने जवाब दिया- मैं AskSRK ऐसे ही क्लासी और एजुटेकेडेट सवालों के लिए करता हूं। 


इसी दौरान एक फैन ने पूछा- सर, क्या आपने आज खाने में करेला खाया था कि मेरे साथ इस तरह का कड़वा बर्ताव कर रहे हैं और मुझे नजरअंदाज कर रहे हैं, इस पर शाहरुख ने कहा- करेला खाए मेरे दुश्मन। एक ने पूछा- सर, आपने एक बार कहा था कि आपका कोई दोस्त नहीं है और आपको पता नहीं कि दोस्ती को कैसे बरकरार रखी जाए, तो क्या अब भी यही स्थिति है। इस पर उन्होंने कहा- नहीं, अब मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mardaani 3 Collection Day 9: बॉर्डर 2 से क्लैश में भी फिल्म का कमाई ग्राफ मजबूत, देखें कलेक्शन
Battle Of Galwan की रिलीज पर संकट? फंसा ऐसा पेंच कि आगे बढ़ सकती है सलमान खान की फिल्म