
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जिंदगी में आर अक्षर (R words) की मौजूदगी चर्चा में हैं। आर यानी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)...R यानी RRR मूवी। अदाकारा का पर्सनल लाइफ अब रणबीर कपूर से जुड़ने जा रहा है। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में आरआरआर के जरिए वो नई बुलंदी को छूने जा रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आर पर इतनी बातें क्यों। चलिए इसके बारे में बताते हैं। गुरुवार को मुंबई में 'RRR' का ट्रेलर लॉन्च किया गया।
इस मौके पर आलिया भट्ट लॉन्च इवेंट में रेड साड़ी पहनकर शिरकत की। आलिया एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा आरआरआर में काम कर रही हैं। इस फिल्म में वो राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। ट्रेलर लॉन्च के बाद पूरी टीम ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पत्रकार ने आलिया से आर शब्द के बारे में पूछा।
आलिया भट्ट का रिएक्शन कुछ ऐसा था
पत्रकार ने पूछा कि आपके जीवन में आर शब्द लकी है। जिसपर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। वहीं आलिया भट्ट शर्मा गई है कहा कि वो इस सवाल से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्तब्ध हूं। मेरे पास जवाब नहीं है। फिर वह खुद से बात करती हुई और कहती है कि 'मैं बुद्धिमान बनने की कोशिश कर रही हूं' यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि एक अच्छा जवाब मिल जाए। एक विराम के बाद, आलिया 'जी' (हाँ) का उच्चारण करती है, और फिर कहती है कि 'आर एक प्यारी वर्णमाला है लेकिन ए भी है।'
आरआरआर पीरियड ड्रामा है
आरआरआर का ट्रेलर देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी ब्रिटिश हुकूमत पर आधारित है। जिसमें कई जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाले हैं। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे से इंतजार था। ये फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।
एक्शन से भरपूर है फिल्म
फिल्म 2 भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर बनी है। जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, राम चरण अल्लूरी सीताराम की भूमिका में दिखाई देंगे। दोनों का गुस्सैल अंदाज देखने को मिलेगा। अगर आप एक्शन प्रेमी हैं तो यह फिल्म देखने में खूब मजा आएगा। फिल्म के 2 गाने ‘नाचो-नाचो’ और ‘जननी’ पहले ही सोशल मीडिया पर छाए हुए है।
और पढ़ें:
नहीं मिला शादी का न्योता तो कंडोम कंपनी ने KATRINA KAIF और VICKY KAUSHAL पर किया पर्सनल कमेंट
प्रेग्नेंट है कॉमेडियन Bharti Singh, 2022 में देंगी Harsh Limbachiyaa के पहले बच्चे को जन्म
लाल साड़ी में Alia Bhatt ने लूट ली महफिल, RRR के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक्ट्रेस ने दिखाई दिलकश अदाएं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।