- Home
- Entertainment
- Bollywood
- लाल साड़ी में Alia Bhatt ने लूट ली महफिल, RRR के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक्ट्रेस ने दिखाई दिलकश अदाएं
लाल साड़ी में Alia Bhatt ने लूट ली महफिल, RRR के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक्ट्रेस ने दिखाई दिलकश अदाएं
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ नई बुलंदी छू रही है। कई बड़े फिल्मों में आलिया भट्ट अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही उनकी दुल्हन बनने वाली हैं। आलिया गुरुवार को एक फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने रेड साड़ी पहन रखी थी। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। आइए नीचे देखते हैं आलिया की अदाएं ट्रेलर लॉन्च के मौके पर...

आलिया का फैशन सेंस जबरदस्त है। वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल हर लुक में वो बेहद ही प्यारी लगती है। लाल साड़ी में इवेंट में पहुंची आलिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। वो रेड साड़ी में कमाल की लग रही हैं।
गुरुवार को 'RRR' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान आलिया रेड साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थी। उनसे नजरे हटाना मुश्किल हो रहा था। वो स्माइल के साथ पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रही थी।
राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘RRR’ के रिलीज का देशभर के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के 2 गाने ‘नाचो-नाचो’ और ‘जननी’ पहले ही सोशल मीडिया पर छाए हुए है।
आरआरआर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जूनियर एनटीआर और सुपर स्टार रामचरण भी दिखाई दिए। इसके साथ ही अजय देवगन (Ajay Devgn) भी नजर आए। अजय भी इस फिल्म में अहम किरदार अदा कर रहे हैं।
अजय देवगन इवेंट में कैजुअल लुक में दिखाई दिए। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक शर्ट को जींस के साथ पेयरअप किया था। वो आलिया के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराते दिखाई दिए।
दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर, डायरेक्टर एस एस राजामौली आरआरआर नाम की शर्ट पहने दिखाई दिए। वही ट्रेलर के रिलीज होने के पश्चात् आरआरआर की टीम ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दिया।
आरआरआर का धांसू ट्रेलर देख फैंस बेहद एक्साइटेड हो गएं है और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी।
और पढ़ें:
हनीमून पर मालदीव नहीं जाएंगे KATRINA KAIF-VICKY KAUSHAL, बल्कि इतने दिन और इस किले में ही रहेंगे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।