बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण के सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची, नहीं दिखेंगे क्लोज शॉट और साइड पोज

Published : Jan 05, 2023, 08:58 AM ISTUpdated : Jan 05, 2023, 09:10 AM IST
बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण के सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची, नहीं दिखेंगे क्लोज शॉट और साइड पोज

सार

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद कम नहीं हो रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म के गाने बेशरम रंग से दीपिका के क्लोज शॉर्ट पर कैंची चला दी गई है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) का गाना बेशरम रंग (Besharam Rang) जब से रिलीज हुआ है, इस पर विवाद हो रहा है। देशभर में लोग इस गाने के विरोध में खड़े हो गए हैं। बढ़ते विवाद के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने मेकर्स से इसमें कई बदलाव करने का आइडिया दिया था, जिसमें बेशरम रंग गाना भी शामिल था। वहीं, डायलॉग्स के साथ कई सीन्स को भी सेंसर करने को कहा था। अब सामने आ रही एक रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के कुछ डायलॉग्स में बदलाव कर दिया गया है। वहीं, बेशरम रंग गाने ने दीपिका के क्लोज शॉर्ट्स और साइड पोज पर कैंची चलाई गई है। कहा जा रहा है कि गाने के बोल के दौरान सेंसुअल डांस को हटा दिया गया है और दूसरे शॉर्ट्स लगाए गए हैं। हालांकि, अभी तक यह कन्फर्म नहीं है कि दीपिका की भगवा बिकिनी को सेंसर किया गया है या नहीं।


फिल्म पठान में लगे 10 कट
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो जांच कमेटी ने 10 से ज्यादा कट लगाने को कहा था, जिनमें ज्यादातर डायलॉग्स से जुड़े थे। दो जगहों पर रॉ शब्द की जगह हमारे कर दिया गया। लंगड़े लुल्ले की जगह टूटे फूटे ने ले ली। पीएमओ शब्द हटा दिया गया, जबकि 13 जगहों पर पीएम की जगह राष्ट्रपति या मंत्री शब्द यूज किया गया है। वहीं, अशोक चक्र को वीर पुरस्कार शब्द से बदल दिया गया है। पूर्व-केजीबी के साथ पूर्व-एसबीयू और श्रीमती भारतमाता को हमारी भारतमाता शब्द से बदल दिया गया। इसी तरह कुछ और कट्स भी फिल्म में लगाए गए है। इन कट्स के साथ सीबीएफसी ने पठान के निर्माताओं को सेंसर सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। पठान 2 घंटे 26 मिनट लंबी फिल्म है। आपको बता दें कि पठान को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। 


25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान करीब 5 साल बाद पठान से स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस साल उनकी और 2 फिल्में जवान और डंकी भी रिलीज होगी। 
 

ये भी पढ़ें

एमएस धोनी सहित इन 7 का किया लाइमलाइट में आने के लिए दीपिका पादुकोण ने इस्तेमाल, 4 अब गुमनाम

इस साउथ मेकर ने क्यों की HIT यश को लेकर इतनी बड़ी बात, FLOP बॉलीवुड पर कर डाला ऐसा कमेंट

ना देखा ना बात की, Ex पति संग डिनर करने पहुंची मलाइका अरोड़ा ने किया अरबाज खान को इग्नोर, 6 PHOTOS

क्या कमाऊ साउथ इंडस्ट्री की इन 10 फिल्मों का सीक्वल दिखा पाएगा जलवा, अल्लू अर्जुन से विक्रम तक पर लगा दांव

कितनी पढ़ी लिखी है सलमान खान की फैमिली, 1 बहन है सबसे ज्यादा एजुकेटेड, जानें अन्य की क्वालिफिकेशन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर