Cirkus Day 1: 10 फ्लॉप फिल्मों से भी पीछे रणवीर सिंह की फिल्म, रोहित शेट्टी की 12 साल की सबसे धीमी शुरुआत

'सर्कस' रणवीर सिंह की इस साल की दूसरी फिल्म है। उनकी पिछली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' थी, जिसने पहले दिन करीब 3.25 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 15.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।

Gagan Gurjar | Published : Dec 24, 2022 3:27 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बेहद धीमी शुरुआत मिली है। ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट्स की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन एस्टीमेटेड लगभग 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा बॉलीवुड की इस साल की 10 फ्लॉप फिल्मों से भी कम है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्मों से इस तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं की जाती है। क्योंकि उनके द्वारा पेश किया एंटरटेनमेंट वाकई लोगों का खूब एंटरटेनमेंट करता है। 'सर्कस' पिछले 12 साल में उनकी सबसे धीमी शुरुआत करने वाली फिल्म साबित हुई है। 

साल की 10 फ्लॉप फ़िल्में, जिनसे पीछे रही सर्कस

क्रमांकफिल्मओपनिंग कलेक्शनलाइफटाइम कलेक्शन
1राम सेतु15.25 करोड़ रुपए71.87 करोड़ रुपए
2बच्चन पांडे14.11 करोड़ रुपए49.98 करोड़ रुपए
3लाल सिंह चड्ढा11.70 करोड़ रुपए58.73 करोड़ रुपए 
4सम्राट पृथ्वीराज10.70 करोड़ रुपए 68.05 करोड़ रुपए 
5विक्रम वेधा10.58 करोड़ रुपए78.66 करोड़ रुपए
6शमशेरा10.25 करोड़ रुपए42.48 करोड़ रुपए 
7रक्षा बंधन8.20 करोड़ रुपए 44.39 करोड़ रुपए 
8थैंक गॉड8.10 करोड़ रुपए34.89 करोड़ रुपए 
9भेड़िया7.48 करोड़ रुपए64.07 करोड़ रुपए 
10एक विलेन रिटर्न्स7.05 करोड़ रुपए41.69 करोड़ रुपए 

यह भी पढ़ें : 14 साल से रोहित शेट्टी ने नहीं दी एक भी फ्लॉप, जानिए उनकी अब तक की सभी 14 फिल्मों का हाल

रोहित शेट्टी की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग 

अगर 'सर्कस' की तुलना रोहित शेट्टी की पिछली फिल्मों से करें तो 12 साल में उनकी किसी फिल्म की इतनी धीमी शुरुआत नहीं रही है। 2009 में रिलीज हुई उनकी 'ऑल द बेस्ट' को इससे भी धीमी शुरुआत मिली थी। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 1.82 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। रोहित शेट्टी की पिछली पांच फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन इस प्रकार रहा- 

क्रमांकफिल्मओपनिंग कलेक्शनलाइफटाइम कलेक्शन
1सूर्यवंशी (2021) 26.29 करोड़ रुपए195 करोड़ रुपए
2सिम्बा (2018)20.72 करोड़ रुपए239 करोड़ रुपए
3गोलमाल अगेन (2017)30.14 करोड़ रुपए 205 करोड़ रुपए
4दिलवाले (2015)21 करोड़ रुपए140 करोड़ रुपए
5सिंघम रिटर्न्स (2014)32.09 करोड़ रुपए140 करोड़ रुपए


बता दें कि 'सर्कस' 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसमें रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, मुरली शर्मा, अश्विनी कलसेकर, जॉनी लीवर, टीकू तलसानिया, शुलभा आर्य और सिद्धार्थ जाधव जैसे एक्टर्स की भी अहम भूमिका है।

और पढ़ें...

Year Ender: 2022 में साउथ इंडियन सिनेमा ने बनाए ये 8 बड़े रिकॉर्ड, बॉलीवुड को चटाई जमकर धूल

भारत में रिलीज होगी पाकिस्तान की सबसे कमाऊ फिल्म, जानिए तारीख और फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल

हॉकी प्लेयर ने ऐसा क्या कहा कि तिलमिला उठीं उर्फी जावेद, सार्वजानिक कर दी पर्सनल चैट

SHOCKING: 'टॉप उतारने, जींस के अंदर हाथ डालने की कोशिश की', साजिद खान पर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

 

Read more Articles on
Share this article
click me!