MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • Year Ender: 2022 में साउथ इंडियन सिनेमा ने बनाए ये 8 बड़े रिकॉर्ड, बॉलीवुड को चटाई जमकर धूल

Year Ender: 2022 में साउथ इंडियन सिनेमा ने बनाए ये 8 बड़े रिकॉर्ड, बॉलीवुड को चटाई जमकर धूल

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 2022 में साउथ इंडियन फिल्मों का बोलबाला रहा। ना केवल इन फिल्मों ने जबर्दस्त कमाई की, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बनाए। फिर चाहे वर्ल्डवाइड कमाई की बात हो, सबसे ज्यादा प्रॉफिट उठाने की बात या फिर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने की बात हो, लगभग हर मामले में साउथ इंडियन फिल्मों का दबदबा रहा है। खास बात यह है कि हिंदी फ़िल्में इस बार साउथ इंडियन सिनेमा के आगे पानी मांगती नजर आई हैं। आइए आपको बताते हैं साउथ इंडियन सिनेमा के उन 8 रिकॉर्ड के बारे में, जो इस साल बॉक्स ऑफिस पर बने हैं या जिन्हें साउथ की फिल्मों ने तोड़ दिया है....

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Dec 24 2022, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

कन्नड़ फिल्म 'KGF Chapter 2' ने हिंदी सिनेमा की अब तक की सभी फिल्मो को पछाड़ते हुए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया। यश स्टारर इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 53.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन पहले दिन किया और ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर' का रिकॉर्ड तोड़ हिंदी बेल्ट की सबसे बड़ी ओपनर बनी। 'वॉर' ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपए कमाए थे।

28

इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म साउथ से रही। 'KGF Chapter 2' ने वर्ल्डवाइड लगभग 1278 करोड़  रुपए कमाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

38

दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'RRR' भी साउथ से है। तेलुगु भाषा में बनी राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1155 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

48

भारत की सबसे महंगी फिल्म साउथ से रही। यह फिल्म थी 'RRR', जो तेलुगु भाषा में बनी थी। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 550 करोड़ रुपए था और यह अब तक रिलीज हुईं इंडियन फिल्मों में सबसे महंगी है।

58

इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी फिल्म इंडस्ट्री ने अपनी 100 करोड़ी फिल्मों में 400 फीसदी का इजाफा किया है। जी हां, कन्नड़ सिनेमा ने यह कर दिखाया है। 2022 से पहले कन्नड़ सिनेमा की सिर्फ एक फिल्म 100 करोड़ रुपए के कलेक्शन के पार थी। लेकिन अब 5 फ़िल्में हैं।कन्नड़ सिनेमा की चार फ़िल्में इस बार ऐसी आई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार कर गई हैं। अब ये 5 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल- 


1. KGF Chapter 1 (2018) : लगभग 250 करोड़ रुपए 
2. KGF Chapter 2 (2022) : लगभग 1278 करोड़ रुपए
3. कांतारा (2022) :लगभग  404 करोड़ रुपए
4. विक्रांत रोणा (2022) : लगभग 126 करोड़ रुपए
5. 777  चार्ली (2022) : लगभग 108 करोड़ रुपए

68

बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाली इंडियन फिल्म साउथ से रही। यह फिल्म थी 'कांतारा', जिसका निर्माण लगभग 16 करोड़ रुपए में हुआ। लेकिन इसने वर्ल्डवाइड 404 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने 2425 फीसदी का प्रॉफिट उठाया, जो पिछले 47 साल में सबसे ज्यादा है। 

78

2022 में हिंदी बेल्ट में साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा सफल फ़िल्में रहीं। यह संख्या बॉलीवुड के मुकाबले डेढ़ गुना है। बॉलीवुड ने 6 (गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2, जुग जुग जियो, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा और दृश्यम 2) सफल फ़िल्में दी हैं, जबकि साउथ की 9 (RRR, KGF Chapter 2, विक्रम, मेजर, 777 चार्ली, रॉकेट्री, कार्तिकेय 2, पोन्नियिन सेल्वन, कांतारा) सफल फ़िल्में दी हैं। हिंदी बेल्ट में साउथ की इतनी सफल फ़िल्में इतिहास में पहली बार आई हैं।

88

ऐसा भी पहली बार ही हुआ है, जब हिंदी बेल्ट में कन्नड़ सिनेमा का डंका बजा है। इस बार सबसे ज्यादा 3 कन्नड़ फ़िल्में (KGF Chapter 2, 777 चार्ली,  कांतारा) हिंदी बेल्ट में सफल रही हैं। इससे पहले सिर्फ 2018 में कन्नड़ की एक फिल्म 'KGF' रिलीज हुई थी, जो हिट रही थी।

और पढ़ें...

भारत में रिलीज होगी पाकिस्तान की सबसे कमाऊ फिल्म, जानिए तारीख और फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल

हॉकी प्लेयर ने ऐसा क्या कहा कि तिलमिला उठीं उर्फी जावेद, सार्वजानिक कर दी पर्सनल चैट

SHOCKING: 'टॉप उतारने, जींस के अंदर हाथ डालने की कोशिश की', साजिद खान पर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

सुनील शेट्टी ने बचाई थी SEX के धंधे में फंसी 128 लड़कियों की लाज, प्लेन के टिकट कराकर घर भेजा था

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved