Deepika-Ranveer क्वॉलिटी टाइम बिताने वेकेशन पर निकले, सीक्रेट डेस्टिनेशन पर मनाएंगे Wedding Anniversary

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी की सालगिरह मनाने के लिए छुट्टी पर निकल गए हैं। मुंबई छोड़ वो सीक्रेट डेस्टिनेशन पर अपनी थर्ड मैरेजे एनिवर्सरी मनाने गए है। 14 नवंबर 2018 को दोनों ने इटली में सात फेरे लिए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2021 3:09 PM IST / Updated: Nov 13 2021, 08:41 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने जा रहे हैं। 14 नवंबर 2018 को दोनों मिलकर अपनी नई दुनिया की शुरुआत की थी। शादी के बंधन को दोनों ने खूब बाखूबी से निभाया है। दोनों की जिंदगी प्यार और विश्वास से लबरेज है। वो एक दूसरे से इश्क जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। फिर से एक मौका आया है उनकी वेडिंग एनिवर्सरी (Wedding Anniversary)। एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए दोनों वेकेशन पर निकल गए हैं। 

मुंबई से दूर सीक्रेट जगह के लिए निकले पावर कपल

दीपिका और रणवीर किस जगह पर सालगिरह मनाने वाले हैं। इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन दोनों अपनी शादी की सालगिरह मानने के लिए मुंबई से बाहर निकल गए हैं। पैक्ड शेड्यूल के बावजूद दीपिका और रणवीर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करना मिस नहीं करते हैं।

इटली में लिए थे सातफेरे

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर को इटली में रणवीर सिंह का हाथ पकड़ा था। यह शादी खूब चर्चे में रही थी।  शादी में उनके क्लोज दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई और बैंग्लोर में उन्होनें लैविश वेडिंग रिस्पेशन दी थी।  बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाने वाले दीपिका-रणवीर अपनी पहली शादी की सालगिरह पर बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर और फिर अमृतसर में गोल्डन टेंपल गए थे। 

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो में रणवीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनकी चेहरे पर उनकी खुशी जरूर नजर आ रही है। 

कपिल देव की बायोपिक में नजर आएंगे दीपिका-रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर एक साथ स्क्रीन भी शेयर करने वाले हैं। इन दोनों की जोड़ कबीर खान की अगली फिल्म 83 में देखने को मिलेगी। एक्टर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आएंगी। क्रिसमस के मौके पर इसे रिलीज किया जाएगा। 

इसके अलावा दीपिका शाहरुख खान के साथ भी पठान में नजर आएंगी। स्पेन में फिल्म की शूटिंग हो रही हैं। अभिनेत्री  शकुन बत्रा की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी। इसके साथ वो नाग अश्विन की फिल्म और द इंटर्न के रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

और पढ़ें:

'तेरा यार हूं मैं' की दलजीत रियल लाइफ में बनने जा रही हैं दुल्हन, 5 दिसंबर को बजेगी शहनाई

Rajkummar Rao और Patralekha की शादी की रस्में हुईं शुरू, हुमा कुरैशी चंडीगढ़ पहुंचीं

Aishwaya-Abhishek Bachchan बेटी आराध्या के साथ छुट्टी पर निकले, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में हुए स्पॉट

 

Read more Articles on
Share this article
click me!