- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Aishwaya-Abhishek Bachchan बेटी आराध्या के साथ छुट्टी पर निकले, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में हुए स्पॉट
Aishwaya-Abhishek Bachchan बेटी आराध्या के साथ छुट्टी पर निकले, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में हुए स्पॉट
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और बेटी आराध्या (Aaradhya) के साथ छुट्टी मनाने देश छोड़ विदेश रवाना हो गए। बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन का जन्मदिन आनेवाला है। माना जा रहा है यह फैमिली वेकेशन इसी लिए प्लान किया गया है ताकि वो अपनी बेटी का बर्थडे खास लोकेशन पर सेलिब्रेट कर सकें। शनिवार सुबह पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर इन्हें स्पॉट किया। इस दौरान ऐश्वर्या राय अपनी बेटी को हमेशा की तरह पूरी तरह प्रोटेक्ट करती नजर आईं।

फोटो में अभिषेक बच्चन ने नीले रंग की हुडी और जींस पहन रखा हुऐ है। इसके साथ ही उन्होंने काले रंग का मास्क लगाया हुआ है। एक्टर के माथे पर तिलक नजर आया। घर से निकलते वक्त यात्रा मंगलमय होने के लिए शायद उन्हें ये तिलक लगाया गया हो।
वहीं, ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के हाथ पकड़े नजर आईं। हमेशा की तरह एक्ट्रेस पूरी तरह एयरपोर्ट पर मां नजर आईं। जो अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ भी करती हैं। ऐश्वर्या काले रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने भी काले रंग का फेस मास्क पहना हुआ है।
आराध्या ने भी काले रंग की पैंट के साथ गुलाबी स्वेटशर्ट पहनी हुई है और गुलाबी रंग का बैकपैक कैरी किया हुआ है। वो अपनी मां के सुरक्षा घेर में थीं।
आराध्या बच्चन का जन्मदिन 16 नवंबर को है। यह उनका दसवां जन्मदिन है। वो अपना जन्मदिन मनाने के लिए माता-पिता के साथ विदेश रवाना हो गईं। ये साफ नहीं है कि वो कहां गए हैं। ये भी पता नहीं चल पाया है कि इस फैमिली वेकेशन में बिग बी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन शामिल होंगे कि नहीं।
बता दें कि ऐश्वर्या राय का जन्मदिन भी इस महीने में आता है। उनके जन्मदिन पर भी पूरा परिवार अनजान जगह पर चला गया था। अब आराध्या का जन्मदिन आने वाला है। अमिताभ बच्चन अपने पोती को बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वो भी जन्मदिन के पहले बच्चों के पास जा सकते हैं।
ऐश्वर्या बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो मणिरत्नम की ऐतिहासिक फिक्शन फिल्म पोन्नियिन सेलवन के नजर आएंगी। साल 20218 में उनकी फिल्म फन्ने खान बड़े पर्दे पर आई थी।
वहीं, अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉब बिस्वास आने वाली है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म जी-5 पर रिलीज होगी।
और पढ़ें:
Kangana Ranaut की सफाई फिर लगाएंगी 'आग', महात्मा गांधी पर खड़े कर दिए कई सवाल
Alia Bhatt के फोन स्क्रीन पर हैं Ranbir kapoor की तस्वीर, शादी को लेकर एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन
Bigg Boss 15: उमर रियाज- प्रतीक सहजपाल ने एक दूसरे पर फेंका कीचड़, Salman Khan का फूटा गुस्सा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।