
मुंबई. संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhanshali) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैजू बावरा (Baiju Bawra) को लेकर खासे सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में लीड रोल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) निभा रहे हैं लेकिन इसमें हीरोइन को लेकर अभी कन्फ्यूजन बना हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस फिल्म में काम करना चाहती है क्योंकि उनके पति इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। हालांकि, खबरों की मानें तो मेकर्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फिल्म में लीड रोल के लिए परफेक्ट मान रहे हैं। बता दें कि आलिया, भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) में भी काम कर रही है।
फ्री में काम करने को तैयार आलिया
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो आलिया भट्ट ने बैजू बावरा की स्क्रिप्ट पढ़ी है और इसमें भी फ्री में काम करना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण गंगूबाई काठियावाड़ी में भी काम करना चाहती थीं। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र का कहना है कि बैजू बावरा के लिए अभी तक कोई हीरोइन फाइनल नहीं हुई है। वैसे आपको बता दें कि दीपिका की भंसाली के साथ ट्यूनिंग अच्छी है तो वहीं आलिया भी अब उनके साथ जुड़ गई है।
फिर बदली थी गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट
हाल ही में खबर आई थी कि भंसाली ने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट में फिर बदलाव किया है। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो अब यह फिल्म इस साल नहीं बल्कि नए साल में फरवरी के महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पहले ही रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर को देखने के बाद फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा था- संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की नई रिलीज डेट आ गई है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अब 18 फरवरी 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली और जयंती लाल गढ़ा ने मिलकर किया है।
ये भी पढ़ें -
पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ
पति-बेटी को घर पर छोड़ बेटे संग घूमती नजर आई Shilpa Shetty, इधर कार में मुंह छुपाता दिखा ये खिलाड़ी
नाइटी पहनकर सड़क पर घूमती दिखी Kareena Kapoor, खुले बाल और इस हालत में देख लोगों ने लगाई क्लास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।