
मुंबई. शाहरुख खान ( shah rukh khan) की फिल्म पठान (Pathan) की शूटिंग जोरशोर से चल रही है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) भी नजर आएंगी। काफी लंबे वक्त बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर आग लगाने वाली है। इस मूवी को देखने के लिए फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से मूवी की शूटिंग रोक दी गई थी। इस मूवी को लेकर अब रोज नई खबर सामने आ रही है। यहां तक की सेट की कई तस्वीरें लीक हो चुकी है। कुछ दिन पहले स्पेन में फिल्म की शूटिंग की फोटोज सामने आए थे जिसमें बॉलीवुड के 'बादशाह'
खान एब्स फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे थे।
अब दीपिका पादुकोण की सेट से फोटोज सामने आए हैं। जिसमें वो गजब की हॉट लग रही हैं। स्पेन में वो शूटिंग कर रही हैं। दीपिका ब्लैक एंड व्हाइट प्रिटेंड बिकिनी में इधर-उधर घूमते नजर आ रही हैं। वो हद से ज्यादा बोल्ड और खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इसके साथ बड़ी सी एयरिंग पहनी है। बालों का जुड़ा बनाया है। हाथ में गोल्डन कलर की चूड़िया पहन रखी हैं। आप भी यहां उनकी हॉट तस्वीरें देखिये...
दीपिका पादुकोण का मूवी में दिखने वाला है बोल्ड अवतार
कुछ दिन पहले जब शाहरुख की तस्वीरें लीक हुई थी तो उसमें भी दीपिका नजर आई थी। उस दौरान भी वो बेहद शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। उनकी सामने आ रही तस्वीरों को देखकर लगता है कि वो 'गहराइयां'मूवी के लुक को दोहराने वाली हैं।
मूवी 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी
बता दें कि शाहरुख खान की 'पठान' पहले इस साल दिवाली में रिलीज होने वाली थी। लेकिन शूटिंग टाइम पर पूरी नहीं होने की वजह से इसे 25 जनवरी 2023 में रिलीज की जाएगी। यानी उनके फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।इस मूवी में जॉन अब्राहम भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें:
Janhvi Kapoor और खुशी कपूर बेहद बोल्ड ड्रेस में आई नजर, kissie kissie करके जताया प्यार
मौसी Karishma से हाथ छुड़ाकर भागने लगा तैमूर, Kareena kapoor की गोद में जेह हैरान नजर आया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।