
मुंबई. 85 साल के धर्मेंद्र (Dharmendra) लंबे वक्त से सिल्वर स्क्रीन से दूर है। वे कभी-कभार ही फिल्मों में नजर आते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने लोनावला वाले फॉर्महाउस से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने शानदार फॉर्महाउस की एक बार फिर झलक दिखाई है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- सभी को ढेर सारा प्यार। वीडियो के शुरू में तो फॉर्महाउस की शानदार झलक देखी जा रही है। फिर धर्मेंद्र यहां बने बंगले के बाहर बैठे नजर आए। उन्होंने कहा- लंबे समय बाद अपने फॉर्महाउस पर लौटा हूं। दिल्ली में एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी, लेकिन वहां बहुत ठंड थी। फिर सनी के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गया था, वहां भी बहुत ठंड थी। अब यहां आया हूं तो यहां भी ठंड है, इसलिए ब्लैक टी पी रहा हूं। उन्होंने दोबारा अपने पैर पसार रहे कोरोना को लेकर भी चिंता जताई और सभी अपना-अपना ख्याल रखने के लिए कहा।
100 एकड़ में फैला है फॉमहाउस
आपको बता दें कि धर्मेंद्र का ये फॉर्महाउस 100 एकड़ में फैला है। वे अपने फॉर्महाउस से जुड़े वीडियोज शेयर करते रहते है। इन वीडियोज में ऊंचाई से बहता झरना और झील देखी जा सकती है। उनका फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित हैं। उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं।
धर्मेंद्र की 2 शादियां
धर्मेंद्र ने 2 शादियां की और वो पिछले कई सालों से दोनों पत्नियों के साथ बैलेंस बनाकर चल रहे हैं। धर्मेंद्र की पहली शादी 19 साल की उम्र में हुई थी। 1954 में उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी। इस शादी से उन्हें 4 बच्चे अजय सिंह यानी की सनी देओल, विजय सिंह यानी बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता, अजेता हैं। उन्होंने दूसरी शादी हेमा मालिनी से की। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं। ईशा और आहना। ईशा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और फिलहाल अपनी फैमिली के साथ वक्त बीता रही हैं और फिल्मों से दूर हैं। वहीं, आहना ने कभी भी फिल्मों में काम करने की नहीं सोची। वे एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर है।
ये भी पढ़ें-
आज आलीशान बंगले में रहने वाले Anil Kapoor कभी रहते थे गैराज में, इनकी छोड़ी फिल्मों से ऐसे बने स्टार
Round Up 2021 : Nakuul Mehta से TV की किन्नर बहू तक, इन 10 स्टार्स ने इस साल किया धमाकेदार कमबैक
Shilpa Shetty अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, समीषा की क्यूटनेस ने जीत लिया लोगों का दिल
Don 2 @ 10: जब Shahrukh Khan की बढ़ी थी Priyanka Chopra से नजदीकियां, फिर पत्नी ने उठाया था ऐसा कदम
अंदर से इतना आलीशान है TV के 'जमाई राजा' Ravi Dubey का ड्रीम होम, घर की एंट्री पर है एक शानदार बार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।