इस शख्स ने Ranveer Singh को बनाया Kapil Dev, मूछों से लेकर बालों तक को दिया एकदम परफेक्ट लुक

Published : Dec 24, 2021, 09:09 AM ISTUpdated : Dec 24, 2021, 05:26 PM IST
इस शख्स ने Ranveer Singh को बनाया Kapil Dev, मूछों से लेकर बालों तक को दिया एकदम परफेक्ट लुक

सार

डायरेक्टर कबीर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने बताया था कि 83 के लिए कपिल देव बनने में उन्हें काफी समय लगा था। उन्हें कई फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन से होकर गुजरना पड़ा था। 

मुंबई. डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। वे इस फिल्म में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 83 पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई। 2-3 दिन में फिल्म के प्रीमियर मुंबई में आयोजित किए गए। वैसे, आपको बता दें कि रणवीर सिंह हमेशा से ही अपने लुक और किरदार को लेकर चर्चा में रहते है। इस फिल्म में भी उनके लुक को लेकर अच्छी खासी चर्चा हो रही है। वे स्क्रीन पर करीब-करीब कपिल देव जैसे दिख रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने बताया था कि 83 के लिए कपिल देव बनने में उन्हें काफी समय लगा था। उन्हें कई फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन से होकर गुजरना पड़ा था। फिल्म 83 में कपिल देव का लुक पाने के लिए भी उनको काफी मेहनत करनी पड़ी थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनको कपिल देव का लुक हेयर स्टाइलिश दर्शन येवालेकर ने दिया था। 


हर चीज को दिया परफेक्ट लुक 
एक इंटरव्यू में हेयर स्टाइलिस्ट दर्शन येवालेकर ने बताया कि उन्हें रणवीर सिंह को कपिल देव का लुक देने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। हर स्ट्रैंड को सही करने के लिए उन्हें काफी वक्त लगा था। दर्शन ने बताया था कि उनके लिए ये बड़ी चुनौती थी। जब कबीर खान उनसे मिले थे तब कबीर ने आसान शब्दों में उन्हें ये बता दिया था कि उन्हें रणवीर सिंह को कपिल देव बनाना है। वो और रणवीर जानते थे कि 1983 में कपिल देव कैसे देखते थे इसीलिए उन्होंने हर संभव कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने चार से पांच लुक को टेस्ट किए थे। 


- दर्शन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने मूंछों पर काफी ध्यान दिया। कपिल देव की मूछें क्लासिक है इसीलिए रणवीर की मूछों का सही होना बहुत जरूरी था। इसके लिए उन्होंने नकली मूछों का उपयोग नहीं किया था। इसके लिए कपिल देव ने खुद भी मदद की थी। 


- मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म दिल्ली में टैक्स फ्री हो गई है। दिल्ली सरकार ने  फिल्म के टैक्स फ्री होने का ऐलान किया है। फिल्म के टैक्स फ्री होने से ऑडियंस को थोड़ी राहत मिलेगी और ज्यादा से ज्याद संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंचेगे। फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई। 


- बता दें कि फिल्म में भारी भरकम स्टारकास्ट है। इसमें ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी, हार्डी सांधु, निशांत धहिया, ऐमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म काफी पहले रिलीज हो गई होती लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज को बार-बार टालना पड़ा।

 

ये भी पढ़ें-
Round Up 2021 : Nakuul Mehta से TV की किन्नर बहू तक, इन 10 स्टार्स ने इस साल किया धमाकेदार कमबैक

Anil Kapoor Birthday:जब पत्नी नहीं अनिल कपूर की GF थीं सुनीता, टैक्सी का भाड़ा तक चुकाती थीं Sonam की मम्मी

Shilpa Shetty अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, समीषा की क्यूटनेस ने जीत लिया लोगों का दिल

Don 2 @ 10: जब Shahrukh Khan की बढ़ी थी Priyanka Chopra से नजदीकियां, फिर पत्नी ने उठाया था ऐसा कदम

अंदर से इतना आलीशान है TV के 'जमाई राजा' Ravi Dubey का ड्रीम होम, घर की एंट्री पर है एक शानदार बार

Round Up 2021: Salman Khan से लेकर Ajay Devgn सहित इन सेलेब्स की फिल्में जो इस साल साबित हुई फिसड्डी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar एक्ट्रेस ने Ranveer Singh लिए ऐसा क्या कहा, वायरल हुई सारा अर्जुन की पोस्ट
कौन सी हैं रणवीर सिंह की 7 टॉप वीकेंड ओपनर फिल्में, लिस्ट में इस No. पर 'धुरंधर' का नाम