MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • अंदर से इतना आलीशान है TV के 'जमाई राजा' Ravi Dubey का ड्रीम होम, घर की एंट्री पर है एक शानदार बार

अंदर से इतना आलीशान है TV के 'जमाई राजा' Ravi Dubey का ड्रीम होम, घर की एंट्री पर है एक शानदार बार

मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल जमाई राजा के एक्टर रहे रवि दुबे (Ravi Dubey) 38 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 23 दिसंबर, 1983 को गोरखपुर में हुा था। रवि इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी छाए हुए हैं। इतना ही नहीं एक्टिंग के साथ-साथ अब वे बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। मॉडलिंग के बाद उन्होंने 2006 में एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की। वे दूरदर्शन के शो स्त्री...तेरी कहानी में पहली बार नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने यहां के हम सिकंदर और रणबीर रानो शो में काम किया। हालांकि, उन्हें पहचान टीवी सीरियल जमाई राजा से मिली। आपको बता दें कि उनका मुंबई में शानदार फ्लैट है, जो अंदर से दिखने में काफी आलीशान है। उन्होंने अपनी पत्नी शगुन मेहता के साथ इसे मिलकर शानदार तरीके से सजाया है। नीचे देखें रवि दुबे के आलीशान घर की कुछ फोटोज...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 23 2021, 10:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

रवि दुबे को पॉपुलैरिटी टीवी शो 12/24 करोल बाग शो से मिली थी।  इस शो में रवि के साथ सरगुन मेहता लीड रोल में थीं। रवि और सरगुन के बीच प्यार की शुरुआत इसी शो के दौरान हुई थी। दोनों के लिए ये शो काफी खास रहा। रवि ने शो जमाई राजा से धमाल मचाया। इस शो से रवि टीवी के स्टार बन गए थे।

210

जमाई राजा में रवि के साथ निया शर्मा लीड रोल में थी। ये शो कई साल तक चला था। इतना ही नहीं इसी साल रवि के इस शो का दूसरा सीजन भी आया लेकिन वो ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज हुआ था। इसमें रवि और निया के बीच काफी बोल्ड सीन्स थे।

310

रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने कुछ समय पहले ही अपनी मेहनत से मुंबई में एक शानदार फ्लैट लिया था। इस घर का हर कोना इतना शानदार है कि उससे आसानी से नजरें नहीं हटाई जा सकती।

410

रवि दुबे के घर का हर एक कोना बेहद खूबसूरत है। सरगुन ने खुद घर के हर कोने को सजाया है। उन्होंने घर को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और हर चीज को सलीके से सजाया है।

510

आपको बता दें कि उनका ये अपार्टमेंट सी-साइड है। कपल के घर के एंट्री में ही एक बड़ा सा बार है। बालकनी बहुत खूबसूरत है। यहां से समदंर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

610

घर में रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता की पसंद की ही चीजें है। पर्दे से लेकर डेकोर की हर चीज उन्होंने अपनी पसंद से ही खरीदी है। उन्होंने अपने घर में हर रंग को भरा है।

710

रवि का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ है। वे गुड़गांव में पढ़ाई करने आए थे लेकिन अब उनका परिवार यही पर रहता है। वे पत्नी सरगुन संग मुंबई में रहते हैं।  रवि अब तक 40 ब्रांड्स का चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही बीएमडब्ल्यू एक्स खरीदी है। 

810

कपल के घर में एक कमरे जितना बड़ा मेकअप रूम है, जहां अक्सर सरगुन और रवि फोटोशूट करवाते हैं। रवि जहां टीवी के जानेमाने एक्टर हैं वहीं सरगुन इन दिनों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है।

910

हाल ही में रवि दुबे की सीरीज मत्स्य कांड रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ रवि किशन हैं और दोनों के काम की तारीफ हो रही है। अब एक्टर होने के साथ-साथ रवि प्रोड्यूसर भी बन गए हैं। रवि और उनकी पत्नी सरगुन ने मिलकर शो उड़ारियां प्रोड्यूस किया है। 

1010

रवि दुबे ने फिर सास बिना ससुराल, मेरी मां शो के बाद रिटलिटी शोज जैसे नच बलिए, नच बलिए श्रीमान वर्सेज श्रीमति, इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार और नच बलिए जैसे शोज में काम किया है।

 

ये भी पढ़ें-
Round Up 2021: Salman Khan से लेकर Ajay Devgn सहित इन सेलेब्स की फिल्में जो इस साल साबित हुई फिसड्डी

83 Movie Premiere नाइट में नहीं हटीं Deepika Padukone से नजरें, पत्नी को चूमने से नहीं रोक पाए रणवीर सिंह

'खान' सरनेम नहीं है सफलता की गारंटी; Salman Khan के भाइयों से Kader Khan के बेटे तक, फ्लॉप रहे ये 10 एक्टर्स

देर रात छुपते-छुपाते Siddharth Malhotra से मिलने पहुंची Kiara Advani, पहन रखे थे इतने छोटे कपड़े

दो बच्चों की मां Shweta Tiwari ने साड़ी का पल्लू गिराकर दिखाई कातिलाना अदाएं, होंठ दबाकर यूं उड़ाए होश

Kareena Kapoor ने पति पर लगाए ऐसे-ऐसे आरोप,  बताया कैसे Saif Ali Khan बिगाड़ रहे बेटे Taimur को

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved