
एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अपनी धमाकेदार पारी जारी रखते हुए हिंदी बेल्ट में सभी हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म ने 10 दिन में लगभग 144.58-146.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यह इस साल हिंदी बेल्ट में अब तक रिलीज हुईं सभी फिल्मों में 6ठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है और बॉलीवुड की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई है।
यह भी पढ़ें : अजय देवगन के भरोसे श्रिया सरन का बॉलीवुड करियर, 11 फिल्मों में से 8 फ्लॉप, 4 एक करोड़ के नीचे सिमटीं
10वें दिन इतना रहा फिल्म का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 10वें दिन यानी दूसरे रविवार बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' का कलेक्शन लगभग 18-20 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने पहले सप्ताह में 104.66 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, दूसरे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 40-42 करोड़ रुपए कमाए। इस हिसाब से फिल्म का अब तक का कलेक्शन लगभग 144.58-146.58 करोड़ रुपए हो गया है।
ऐसा रहा फिल्म का दसों दिन का कलेक्शन
| दिन | कलेक्शन (लगभग) |
| शुक्रवार (18 नवम्बर) | 15.38 करोड़ रुपए |
| शनिवार (19 नवम्बर) | 21.59 करोड़ रुपए |
| रविवार (20 नवम्बर ) | 27.17 करोड़ रुपए |
| सोमवार (21 नवम्बर) | 11.87 करोड़ रुपए |
| मंगलवार (22 नवम्बर) | 10.48 करोड़ रुपए |
| बुधवार (23 नवम्बर ) | 9.55 करोड़ रुपए |
| गुरुवार (24 नवम्बर ) | 8.62 करोड़ रुपए |
| शुक्रवार (25 नवम्बर) | 7.87 करोड़ रुपए |
| शनिवार (26 नवम्बर) | 14.05 करोड़ रुपए |
| रविवार (27 नवम्बर) | 18-20 करोड़ रुपए |
फिल्म तोड़ेगी 'भूल भूलैया 2' का रिकॉर्ड
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 2' जिस रफ़्तार से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए यह स्पष्ट है कि आने वाले दो-चार दिन में ही यह फिल्म अनीज बज्मी निर्देशित 'भूल भुलैया 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर जाएगी और इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' अभी 185.92 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है। इस लिस्ट में टॉप पर अयान मुखर्जी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' है, जिसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 257.44 करोड़ रुपए रहा था। विवेक रंजन अग्निहोत्री डायरेक्टेड अनुपम खेर अभिनीत 'द कश्मीर फाइल्स' लगभग 252.90 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये हैं अब तक की टॉप 10 फ़िल्में
| रैंक | फिल्म | रिलीज डेट | लाइफटाइम कलेक्शन (लगभग) |
| 1 | KGF Chapter 2 (कन्नड़) | 14 अप्रैल | 434.70 करोड़ रुपए |
| 2 | RRR (तेलुगु) | 25 मार्च | 274.31 करोड़ रुपए |
| 3 | ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा | 9 सितम्बर | 257.44 करोड़ रुपए |
| 4 | द कश्मीर फाइल्स | 11 मार्च | 252.90 करोड़ रुपए |
| 5 | भूल भुलैया 2 | 20 मई | 185.92 करोड़ रुपए |
| 6 | दृश्यम 2 | 18 नवम्बर | 144.58-146.58 करोड़ रुपए |
| 7 | डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस | 6 मई | 130 करोड़ रुपए |
| 8 | गंगूबाई काठियावाड़ी | 25 फ़रवरी | 129.10 करोड़ रुपए |
| 9 | थोर : लव एंड थंडर | 7 जुलाई | 101.71 करोड़ रुपए |
| 10 | जुग जुग जियो | 24 जून | 85.03 करोड़ रुपए |
और पढ़ें...
Jhalak Dikhhla Jaa 10 : 8 साल की बच्ची ने दिग्गजों को पछाड़ा, ट्रॉफी के साथ जीती इतने लाख की रकम
आमिर खान की एक्स-भाभी ने बयां किया दर्द, बोलीं- सिंगल मां बनकर बेटी को पालना आसान नहीं रहा
अक्षय कुमार की मेगा बजट एक्शन फिल्म पर बड़ा अपडेट, जानिए स्टारकास्ट, शूटिंग से रिलीज तक का शेड्यूल
SHOCKING: अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत इतनी कि आ जाएगी 7 सीटर लग्जरी SUV
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।