NUDE फोटोशूट कराकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, मुंबई में दर्ज हुई FIR

मुंबई बेस्ड एक एनजीओ ने रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने रणवीर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया।
 

Gagan Gurjar | Published : Jul 26, 2022 8:47 AM IST / Updated: Jul 26 2022, 02:34 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने हालिया न्यूड फोटोशूट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर आई इन तस्वीरों को लेकर मुंबई में रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। मुंबई बेस्ड एक एनजीओ ने चेम्बूर पुलिस थाने में रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि शिकायत के आधार अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

इन धाराओं के अंतर्गत दर्ज हुई रणवीर के खिलाफ FIR

Latest Videos

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रणवीर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 292 (अश्लील सामग्री की बिक्री), 293 (युवाओं को अश्लील चीज बेचने), 509 (किसी महिला की शालीनता के उद्देश्य हेतु शब्द, इशारा या कार्य) जैसे सेक्शंस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक़, एनजीओ ने अपनी शिकायत में लिखा है कि रणवीर ने अपनी फोटोज से महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ और उनकी शालीनता का अपमान किया है।

रणवीर ने शेयर की तस्वीरें, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुईं

पुलिस के मुताबिक़, पिछले गुरुवार रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। बाद में एनजीओ और एक महिला वकील ने चेम्बूर पुलिस स्टेशन में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। वकील और पूर्व पत्रकार द्वारा दिए गए आवेदन में उन्होंने रणवीर सिंह के खिलाफ  महिलाओं के शील भंग करने के इरादे के तहत कार्रवाई की मांग की है।

12 साल से फिल्मों में एक्टिव रणवीर, ये हैं आने वाली फ़िल्में

37 साल के रणवीर सिंह पिछले 12 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बरात' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनकी हीरोइन अनुष्का शर्मा थीं। तब से लेकर अब तक वे 'गोलियों की रासलीला: रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'सिम्बा', 'गली बॉय', '83' और 'जयेशभाई जोरदार' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' शामिल हैं। इनमें से एक इसी साल और एक अगले साल रिलीज होनी है। 

और पढ़ें...

'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान को याद कर रो पडीं 'अंगूरी भाभी', अब सता रही है बस एक ही चिंता

'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान की प्रेयर मीट में फूट-फूटकर रोईं 'अंगूरी भाभी', इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि

भारती सिंह ने दिखाया बेटे लक्ष का ऐसा रूप कि भड़क गए लोग, बोले- बचपन से ही इसे गंजेड़ी बनाओगी क्या?

10 साल में संजय दत्त ने जिस फिल्म में काम किया वही फ्लॉप रही, 17 में से सिर्फ 2 ही बचा पाईं लाज

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हुए PM Modi, बताया- आदिवासी मां ऐसे पूरी की कमी
राहुल गांधी के खिलाफ बोलकर फंसे कई दिग्गज, कांग्रेस ने बढ़ा दी मुश्किलें । Rahul Gandhi । Congress
'वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस ने दिया BJP को झटका'#shorts
Yogi Adityanath: सपा आज बन चुकी है दरिंदों की गैंग #Shorts
बुलडोजर एक्शन पर लगी सुप्रीम रोक, कोर्ट ने दे दिया अल्टीमेटम । Supreme Court on Bulldozer Action