
एंटरटेनमेंट डेस्क, HBD Mani Ratnam: मणिरत्नम गुरुवार को 66 साल के हो गए हैं । गुरु और रोज़ा जैसी फिल्में बनाने वाले मणि हमारे समय के सबसे प्रिय निर्देशकों में से एक बन गए हैं। हिंदी और तमिल सिनेमा में उन्होंने 6 नेशनल फिल्म पुरस्कार जीते हैं। मणि की सुपरहिट फिल्मों में शाहरुख खान "दिल से" भी शामिल की जाती है। साल 1998 की फिल्म में प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला के अलावा मलाइका अरोड़ा ने आइटम सांग किया था।
इस फिल्म का एक गाना छैंया छैंया अपने समय का सुपहहिट गाना है। ये दिल से के सबसे प्रतिष्ठित गानों में शुमार किया जाता है। एक पुराने इंटरव्यु में गीतकार गुलज़ार (Gulzar) ने खुलासा किया कि कैसे शाहरुख ने छैंया छैंया पर खुद को डांस में शामिल करने के लिए जबरदस्त ट्रिक लगाई थी।
शाहरूख को हो जाता है मनीषा से प्यार
मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'दिल से' में, शाहरुख खान ने एक radio broadcaster अमरकांत वर्मा की भूमिका निभाई थी, जो ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio) के लिए काम करता है। शाहरुख खान यानि अमरकांत वर्मा जब वह पूर्वोत्तर भारत में एक असाइनमेंट पर पहुंचते हैं तो उन्हें मेघना (मनीषा कोइराला) से प्यार हो जाता है, इससे पहले अमर की मंगनी प्रीति (प्रीति जिंटा) से हो चुकी होती है।
शानदार लोकेशन पर फिल्माया गया छैंया-छैंया गाना
दिल से के सभी गानों में से, छैंया छैंया इसके सबसे शानदार गानों में से एक है, जिसमें अद्भुत दृश्यों को फिल्माया गया है। एआर रहमान का संगीत और गुलजार की रचना, छैय्या छैय्या में शाहरुख और मलाइका अरोड़ा एक चलती ट्रेन के टॉप पर डांस करते हुए दिखाई दिए। इस गाने के लिए कोरियोग्राफर फराह खान ने उस साल का सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Award) जीता था।
गुलज़ार ने बताई असली कहानी
एक पुराने इंटरव्यु में, गुलज़ार ने खुलासा किया कि छैय्या छैय्या बुल्ले शाह द्वारा थैय्या थैया जैसे एक सूफी गीत से इंस्पायरड था। उन्होंने कहा कि जब शाहरुख ने गाने के बोल सुने, तो वह नहीं चाहते थे कि इसे बैकग्राउंड में फकीरों के एक किसी ग्रुप द्वारा परफॉर्म किया जाए। बता दें कि इस गाने के लिए मणिरत्नम ने पहले यही योजना बनाई थी। वहीं एक्टर शाहरूख खान खुद छैय्या छैय्या पर डांस करना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने यह कहकर मणिरत्नम को एक ट्रिक (‘tricked’) में फंसा दिया कि ये तो एक गरहे अर्थ वाली पोयम है, जिस पर एक्टर को परफॉर्म करना जरुरी हो जाता है।
और पढ़ें...
23 साल की अनन्या पांडे का Shocking खुलासा , बोलीं- लोग मुझसे इस तरह की मांग करते थे
Samrat Prithviraj : रिलीज से पहले ही दो जगह बैन हुई अक्षय कुमार की फिल्म
Sidhu Moose wala की मौत से चंद मिनट पहले का VIDEO वायरल, दो कारों ने सड़क पर किया था उनकी SUV का पीछा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।