कोरोना वरियर्स को अमिताभ बच्चन ने किया सलाम, फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Published : Aug 15, 2020, 09:13 AM ISTUpdated : Aug 15, 2020, 04:35 PM IST
कोरोना वरियर्स को अमिताभ बच्चन ने किया सलाम, फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सार

देशभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। कोरोना काल के बावजूद भी लोगों के इसके सेलिब्रेशन का उत्साह कम नहीं है। लोग इसका जश्न अपने-अपने तरीके से फैमिली के साथ मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी है।

मुंबई. देशभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। कोरोना काल के बावजूद भी लोगों के इसके सेलिब्रेशन का उत्साह कम नहीं है। लोग इसका जश्न अपने-अपने तरीके से फैमिली के साथ मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी है। अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले जांबाजों को सलाम किया है और शुभकामनाएं दी है। 

 

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर कर दी बधाई  

अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को सलाम करते हुए एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा कि 'कोविड के ख‍िलाफ लड़ने वाले असली जांबाजों को मेरा सलाम, और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन दिन शांति और समृद्ध‍ि की कामना करता हूं।' साथ ही अमिताभ ने आजाद भारत पर एक खूबसूरत कविता भी शेयर की है।

स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे इंड‍िया, तुम्हारा सार कभी गुम ना हो, आई लव यू, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।' वहीं, अपनी प्रोफाइल फोटो में वो तिरंगे के रंग की चूड़‍ियां पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने इस स्पेशल डे पर एक वीड‍ियो शेयर कर लिखा कि 'आजाद भारत का जश्न मनाते हुए।'

अनुपम खेर ने भी शानदार अंदाज में फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। स्वतंत्रता दिवस के दिन अखबार पढ़ते हुए उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा कि 'हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई, मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हज़ारों सालों तक फूले फले और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए, भारत माता की जय, जय हिंद'।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 में कैसे बड़े साहब बना यह एक्टर? ऐसा क्या किया कि कोई भी पहचान ना पाया
Dhurandhar The Revenge Day 3 Collection: 'धुरंधर 2' 400 करोड़ पार, तीसरे दिन आई सबसे बड़ी सुनामी!