शाहरुख खान की पठान के बीच कार्तिक आर्यन की शहजादा की ऐसे होगी एंट्री, देखें डिटेल

Published : Jan 05, 2023, 08:43 PM ISTUpdated : Jan 05, 2023, 08:52 PM IST
शाहरुख खान की पठान के बीच कार्तिक आर्यन की शहजादा की ऐसे होगी एंट्री, देखें डिटेल

सार

शहजादा अल्लू अर्जुन की 2020 की तेलुगु हिट, अला वैकुंठपुरमलू की रीमेक है, जिसमें तब्बू ने भी अहम किरदार अदा किया था।  कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर  इस मूवी का ट्रेलर पठान के इंटरवल  में दिखाए जाने की योजना है । 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Karthik Aryan Shehzada will enter Shahrukh Khan Pathan । कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले रिलीज होने से पहले एक बड़े लॉन्च के लिए तैयार है। रोहित धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर इसी महीने रिलीज होने वाला है । वहीं इसका कनेक्शन अब 25 जनवरी, 2023 को शाहरुख खान स्टारर पठान से भी जुड़ा होगा। कार्तिक आर्यन की लास्ट रिलीज भूल भुलैया 2 मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । 

तेलुगु मूवी अला वैकुंठपुरमलू की रीमेक  
फिल्म शहज़ादा में कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय  ( Kriti Sanon, Manisha Koirala, Paresh Rawal, Ronit Roy) और सचिन खेडेकर भी हैं । शहजादा अल्लू अर्जुन की 2020 की तेलुगु हिट, अला वैकुंठपुरमलू की रीमेक है, जिसमें तब्बू ने भी अहम किरदार अदा किया था।

फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। कार्तिक का किरदार बंटू गुंडों की पिटाई करते हुए और यह कहते हुए दिखाई देता है, "जब बात फैमिली पे आए तो चर्चा नहीं करते, एक्शन करते हैं।" बात करना बंद करो, तुम पहले एक्शन करो)।"

पठान के इंटरवल में शहज़ादा का ट्रेलर
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने पुष्टि की है कि फिल्म का ट्रेलर पठान के साथ जारी किया जाएगा, सूत्र ने ये भी कहा कि "कार्तिक आर्यन एक नए सुपरस्टार हैं, जिस तरह से फैंस को उनकी नई रिलीज़ शहज़ादा की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे है, इसे पठान से जोड़ने से निश्चित रुप से इंडस्ट्री को फायदा होगा। 

नए अवतार में दिखेंगे कार्तिक आर्यन
 मीडिया सूत्रों के मुताबिक शहज़ादा में कार्तिक एकदम नए अवातर में अवतार में नजर आएंगे । "वह टफ एक्शन सीन करते हुए दिखाई देंगे, कुछ बेहतरीन डायलॉग बोलते हुए दिखाई देंगे। वहीं इसमें बेहद शानदार गाने भी होंगे ।  इसमें एक कॉर्मिशियल ब्लॉकबस्टर का पूरा मसाला डााल गया है।  इसका  ट्रेलर जल्द ही एक डिजिटल लॉन्च के लिए तैयार है।"
 

शहज़ादा मूवी के ट्रेलर को शाहरुख खान की  पठान के साथ रिलीज़ करने से एक टिकट की कीमत पर दर्शकों को डबल मज़ा मिलेगा । 


ये भी पढ़ें -
दांव पर लगी अक्षय कुमार से अजय देवगन तक की साख, 2023 में रिलीज होंगी ये 9 रीमेक फ़िल्में
7 PHOTOS: चेहरे पर चोट, बिखरे बाल, लड़खड़ाती दिखीं उर्फी जावेद को पहचानना हुआ मुश्किल
विरोध के बीच इस दिन आएगा शाहरुख खान की विवादित Pathaan का ट्रेलर, जानें इसमें क्या होगा खास
कितनी पढ़ी लिखी है सलमान खान की फैमिली, 1 बहन है सबसे ज्यादा एजुकेटेड, जानें अन्य की

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर