MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • दांव पर लगी अक्षय कुमार से अजय देवगन तक की साख, 2023 में रिलीज होंगी ये 9 रीमेक फ़िल्में

दांव पर लगी अक्षय कुमार से अजय देवगन तक की साख, 2023 में रिलीज होंगी ये 9 रीमेक फ़िल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में कई रीमेक फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। लेकिन इनमें से सफल सिर्फ एक रही। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर  'दृश्यम 2' (Drishyam 2), जो कि मलयालम सिनेमा में इसी नाम से बनी मोहनलाल (Mohanlal) स्टारर फिल्म की रीमेक थी। बाकी बड़े पर्दे पर जितनी भी रीमेक फ़िल्में आईं, सब मुंह के बल गिरीं। फिर चाहे 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) हो या फिर 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha)। लेकिन बॉलीवुड ने फिर भी सीख नहीं ली है। 2023 में फिर रीमेक फिल्मों का तांता लगा हुआ है। इस साल फिर हॉलीवुड और साउथ सिनेमा समेत की कई फिल्म इंडस्ट्रीज की मूवीज की हिंदी रीमेक बड़े पर्दे पर आएंगी। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jan 04 2023, 08:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

अक्षय कुमार इस साल 2020 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'Soorarai Pottru' के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं, जिसमें सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। फिल्म के बजट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्मों का बजट 100 करोड़ रुपए से ऊपर तो जाता ही है। इस हिसाब से अगर इसका कम से कम बजट भी आंका जाए तो यह 100 से 150 करोड़ रुपए की लागत में बनेगी। फिल्म को मूल फिल्म की डायरेक्टर सुधा कोंगरा ही डायरेक्ट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : 2023 में रिलीज होंगी बड़े बजट की ये 16 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर लगा 4341 करोड़ रुपए का दांव

29

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी 24 फ़रवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'सेल्फी' में नजर आएंगे, जो 2019 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है और इसका बजट लगभग 90-120 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।

39

अजय देवगन के निर्देशन में बनी और उन्हीं के लीड रोल वाली 'भोला' 30 मार्च को बड़े पर्दे पर आ रही है। लगभग 50 करोड़ रुपए के बजट में बन रही यह मूवी 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है, जिसमें कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

49

रणवीर सिंह इस साल डायरेक्टर एस. शंकर के निर्देशन में बन रही सुपरहिट तमिल फिल्म 'Anniyan' के हिंदी रीमेक में दिख सकते हैं। मूल फिल्म में चियान विक्रम लीड रोल में थे। रीमेक का बजट लग्गभग 180 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि कुछ कानूनी उलझनों के चलते यह फिल्म अगले साल के लिए भी पुश हो सकती है।

59

10 फ़रवरी को रिलीज होने जा रही कार्तिक आर्यन स्टारर 'शहजादा' 2020 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन स्टारर सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'Vaikunthapurramuloo' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। लगभग 60 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है।

यह भी पढ़ें : 2023: बॉक्स ऑफिस 10 बार भिड़ेंगी फ़िल्में, शाहरुख़-अक्षय का होगा सामना, साउथ से भी मिलेगी कड़ी टक्कर

69

शाहिद कपूर स्टारर 'ब्लडी डैडी' इस साल रिलीज होनी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन वाली यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई सुपरहिट फ्रेंच फिल्म 'Nuit Blanche' (Sleepless Nights) की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म का बजट 30-60 करोड़ रुपए के आसपास है।

79

अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण इस साल 2015 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक में नजर आएंगे।मूल फिल्म में रॉबर्ट डीनीरो और एने हैथवे की मुख्य भूमिका थी। रीमेक को अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। अनुमान है कि मेकर्स इस फिल्म के निर्माण पर लगभग 35-45 करोड़ रुपए खर्च कर सकते हैं।

89

'द ग्रेट इंडियन किचन' 2021 में रिलीज हुई सुपरहिट मलयालम फिल्म है। 2023  में इस फिल्म का हिंदी रीमेक रिलीज हो सकता है, जिसमें सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं और इस फिल्म को आरती कादव डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में अंगद बेदी की भी अहम भूमिका होगी। इसके बजट का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

99

सोनम कपूर इस साल साउथ कोरियन फिल्म 'ब्लाइंड' (2011) की इसी नाम से बन रही हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। शोम मखीजा के निर्देशन वाली इस फिल्म का बजट लगभग 25-35 करोड़ रुपए हो सकता है।

और पढ़ें....

क्राइम पेट्रोल ने श्रद्धा वॉकर मर्डर केस के आरोपी को हिंदू दिखाया! बवाल मचा तो चैनल ने ऐसे दी सफाई

5 PHOTOS: नए साल का जश्न मनाकर मुंबई लौटीं ऐश्वर्या राय, बेटी का हाथ थामे दिखीं तो भड़के लोग

'ग़दर 2' में सनी देओल का एक्शन अवतार देख लोगों के रोंगटे खड़े हुए, वायरल हो रही फिल्म की पहली झलक

कौन है बॉलीवुड में काम कर चुकी यह एक्ट्रेस, पाकिस्तानी मिलिट्री ने हनी ट्रैप में किया जिसका इस्तेमाल?

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अजय देवगन
कार्तिक आर्यन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved