Katrina-Vicky Wedding: विक्की कौशल की हुई कैटरीना कैफ, कपल ने रॉयल अंदाज में रचाई शादी, जश्न में डूबा परिवार

गुरुवार को बॉलीवुड के मैरिड कपल्स में अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ का नाम भी शामिल हो गया है।  राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में दोनों की शादी संपन्न हुई। कपल देर रात रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाले हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 9, 2021 12:58 PM IST / Updated: Dec 09 2021, 07:29 PM IST

Delhi Times के Twitter से ली गई तस्वीर है। साभार: @DelhiTimesTweet

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सात जन्मों के लिए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हो गईं। राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा (six senses fort) में जयमाल की रस्म हुई। विक्की कौशल विंटेज कार से अपनी बारात लेकर निकले। इसके बाद अपनी दुल्हनिया का हाथ थाम महल के उपरी  माले पर ले गए। यहां पर जयमाला की रस्म अदा की गई। इनकी पहली झलक सामने आई है। Delhi Times ने  न्यूली वेड कपल की पहल झलक सामने लाई है। राजशी अंदाज में कपल का जयमाला रस्म हुआ। महारानी बनकर शादी करने की चाहत एक्ट्रेस की पूरी हुई। बताया जा रहा है कि 28 मिनट में सात फेरे लिए हैं। 

 गुरुवार को बॉलीवुड के मैरिड कपल्स में अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ का नाम भी शामिल हो गया है।  राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में दोनों की शादी संपन्न हुई। कैटरीना और विक्की अब पति-पत्नी बन गए हैं। दोस्त और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने एक दूजे का हर वक्त साथ निभाने का वचन दिया।आज देत रात कपल शादी की रिसेप्शन पार्टी देगा।

विंटेज कार में निकले दूल्हा बने विक्की कौशल 

ETimes की मानें तो विक्की कौशल हलके गुलाबी कलर की शेरवानी पहन और सेहरा बांध कर विंटेज कार पर सवार होकर कैटरीना को लेने गए। बारात में शामिल लोगों ने खूब डांस किया। यहां तक की दूल्हे को भी खूब नचाया। कैटरीना कैफ बिल्कुल महारानी की तरह लग रही हैं। उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। Delhi Times के ट्वविटर पर आई पहली तस्वीर को देखें तो दूल्हा -दुल्हन मुस्कुराते हुए एक साथ जा रहे हैं। दोनों के गले में वरमाला दिखाई दे रही है। 

देर रात होगी रिसेप्शन पार्टी

विक्की कैट के रिसेप्शन में कई वीवीआईपी लोग शामिल हो सकते हैं। जिसमें अंबानी परिवार, अक्षय कुमार, शाहरुख खान के आने की खबर हैं। डिनर के लिए विदेशी सब्जियां और फल मंगवाए गए हैं। शाही भोज स्थल बनाया गया है जिसे शानदार तरीके से सजाया गया है। शादी की तस्वीर लीक ना हो इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बावजूद इसके कुछ तस्वीरें फैंस के सामने आ ही गई है। जिसे देखकर वो बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

और पढ़ें:

Katrina-Vicky Wedding: कभी खंडहर था ये किला, अब बॉलीवुड मोस्ट लव्ड कपल विक्की-कटरीना की शादी का गवाह..तस्वीरें

दुल्हनिया KATRINA KAIF को लाने दूल्हे राजा VICKY KAUSHAL मारेंगे शाही एंट्री, बरातियों को होगा खास स्वागत

Katrina-Vicky Wedding: दोनों में से कौन उठा रहा है शादी का खर्चा, यकीन मानिए फेल हो जाएगा आपका अंदाजा

Share this article
click me!