
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना तेजी से फैल रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इसका असर कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। खबर है बोनी कपूर (Boney Kapoor) की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। खुशी को कोरोना होने के साथ ही बोनी और जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) घर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि जाह्नवी और बोनी का टेस्ट निगेटिव है या नहीं। फिलहाल परिवार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खुशी ने इंस्टाग्राम पर इस बारे में कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। हाालांकि, जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने थर्मामीटर लगाया था और तापमान चेक करती नजर आईं थी। एक अन्य फोटो में वो बहन खुशी के साथ बेड पर थीं। इसके साथ जाह्नवी ने लिखा था- साल का वह समय फिर से। इनके अलावा और भी सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन्हें भी हुआ कोरोना
महाराष्ट्र में कोरोना के केस आए दिन बढ़ रहे हैं। कॉमेडियन और एक्टर वीर दास भी इसकी चपेट में आ गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने लिखा- ठीक है। मैं कोविड -19 पॉजिटिव पाया गया हूं। हल्के लक्षण, दर्द और गले में खराश। घर पर अलग-थलग हूं। पिछले महीने केवल दो अन्य लोगों के संपर्क में था और शुक्र है कि वे दोनों ठीक हैं। अब मैं एक कमरे में हूं। मेरे पास तीन तकिए और एक रजाई है। मैं कढ़ाई पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं। वहीं, साउथ एक्ट्रेस एक्ट्रेस खुशबू और शोभना भी पॉजिटिव पाई गई है। खुशबू ने ट्वीट कर लिखा- ओके। #Covid आखिर 2 वेव के बाद मुझे पकड़ लिया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछली शाम तक मैं निगेटिव थी। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अकेले रहने से नफरत है। तो अगले 5 दिनों तक मेरा मनोरंजन करते रहे।
हाल ही में इन सेलेब्स को हुआ कोरोना
इनसे पहले करीना कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, स्वरा भास्कर, शनाया कपूर, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, सीमा खान और सोहैल खान का छोटा बेटा योहान, रणवीर शौरी का बेटा हारुन, सोनू निगम, नोरा फतेही, शिल्पा शिरोडकर, टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी, डेलनाज ईरानी, साउथ एक्टर महेश बाबू, टीवी एक्टर नकुल मेहता, शिखा सिंह और वरुण सूद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
Fatima Sana Shaikh Birthday: 'दंगल गर्ल' को शादी पर नहीं है विश्वास, Aamir Khan से जुड़ा नाम
Bigg Boss 15: कोरोना की चपेट में आए बिग बॉस, पूरी टीम हुई क्वारंटाइन, अब कैसे चलेगा शो?
Mohit Malik का 9 महीने का बेटा कोरोना पॉजिटिव, Nakuul Mehta-Kishwer Merchant के बच्चे भी संक्रमित
इतने स्क्वेयर फीट में फैला है Hrithik Roshan का आलीशान घर, कुछ इस तरह रखा है सजाकर, Inside Photos
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।