Lata Mangeshkar को बॉलीवुड में हुए 80 साल, कभी हुई थी जहर देकर मारने की कोशिश

Published : Dec 16, 2021, 06:33 PM IST
Lata Mangeshkar को बॉलीवुड में हुए 80 साल, कभी हुई थी जहर देकर मारने की कोशिश

सार

स्वर साम्राज्ञी की उपाधि से सम्मानित लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को बॉलीवुड में गाते हुए 80 साल पूरे हो गए हैं। भारत रत्न से सम्मानित 92 साल की लता मंगेशकर ने ये बात खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की। 

मुंबई। स्वर साम्राज्ञी की उपाधि से सम्मानित लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को बॉलीवुड में गाते हुए 80 साल पूरे हो गए हैं। भारत रत्न से सम्मानित 92 साल की लता मंगेशकर ने ये बात खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 16 दिसंबर 1941 को, ईश्वर का, पूज्य माई और बाबा का आशीर्वाद लेकर मैंने रेडियो के लिए पहली बार स्टूडियो में 2 गीत गाए थे। आज इस बात को 80 साल पूरे हो रहे हैं। इन 80 सालों में मुझे जनता का असीम प्यार और आशीर्वाद मिला है, मुझे विश्वास है कि आपका प्यार, आशीर्वाद मुझे हमेशा यूं ही मिलता रहेगा।

33 साल की उम्र में लताजी (Lata Mangeshkar) को जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। लता की करीबी मित्र पद्मा सचदेव की किताब ‘ऐसा कहां से लाऊं’ में भी इस बात का जिक्र है। यह घटना 1963 की है, जब लता को लगातार उल्टियां हो रही थीं। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उन्हें धीमा जहर दिया गया है। हालांकि बाद में खुद लता मंगेशकर ने इस कहानी के पीछे से पर्दा हटाया था। 

मैंने कभी अपनी आवाज नहीं खोई : 
2020 में लताजी (Lata Mangeshkar) ने एक इंटरव्यू में बताया था- हम मंगेशकर्स इस बारे में बात नहीं करते। क्योंकि यह हमारी जिंदगी का सबसे भयानक दौर था। साल था 1963। मुझे इतनी कमजोरी महसूस होने लगी थी कि मैं बेड से बड़ी मुश्किल से उठ पाती थी। हालांकि, डॉक्टर ने मुझे ऐसा कभी नहीं कहा था कि मैं दोबारा नहीं गा पाऊंगी। मुझे ठीक करने वाले हमारे फैमिली डॉक्टर आरपी कपूर ने तो मुझसे ये तक कहा था कि वे मुझे अपने पैरों पर खड़ी कर देंगे। पिछले कुछ सालों में लोगों को ये  गलतफहमी हुई है। मैंने कभी अपनी आवाज नहीं खोई थी। 

36 से ज्यादा भाषाओं में गा चुकीं गाने : 
28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मी लता (Lata Mangeshkar) का नाम पहले 'हेमा' था। हालांकि जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था। छह दशक से हिन्दुस्तान की आवाज बन चुकीं लताजी ने 36 से ज्यादा भाषाओं में करीब 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता मंगेशकर ने शादी नहीं की। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी वजह बताते हुए खुलासा किया था कि आखिर वो ऐसा क्यों नहीं कर पाईं। 

इस वजह से नहीं कर पाईं शादी : 
लता जी (Lata Mangeshkar) ने बताया था कि जब वो 13 साल की थीं, तभी उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था। ऐसे में घर के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां उन पर थी। कई बार शादी का ख्याल आता तो वे उस पर अमल नहीं कर सकती थीं। बहुत कम उम्र में ही वे काम करने लगी थीं। भाई-बहनों और घर की जिम्मेदारियों को देखते-देखते ही वक्त चला गया और वे ताउम्र शादी नहीं कर पाईं। साल 2011 में लता जी ने आखिरी बार ‘सतरंगी पैराशूट’ गाना गाया था, उसके बाद से वो अब तक सिंगिग से दूर हैं। लता ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया। हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री साल 1947 में फिल्म ‘आपकी सेवा’ के जरिए हुई।

ये भी पढ़ें -

Ankita Lokhande Wedding: वरमाला, फेरे से सिंदूर लगाने तक, देखें TV एक्ट्रेस की रॉयल वेडिंग का एल्बम

मांग में सिंदूर और लाल चूड़े में दिखी Katrina Kaif, पति Vicky Kaushal संग यूं नजर नई नवेली दुल्हन

काला-चमकीला लहंगा पहन खूब इतराई Sara Ali Khan, गोल-गोल घूमकर दिए इस तरह पोज, ये सेलेब्स भी दिखें

Divyanka Tripathi Birthday: कभी ऐसी दिखती थी TV की इशिता, एक झटके में बदली किस्मत, यूं मिला था ब्रेक

Sameera Reddy Birthday: कभी इस कारण हो गया था 102 किलो वजन, ताने मारने वालों की यूं की थी बोलती बंद

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

National Youth Day: सफलता के लिए जरुरी जुनून, हर युवा को एक बार देखनी चाहिए ये 5 फिल्में
Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी