शादी से पहले SEX के सवाल पर भड़के अर्जुन कपूर, करारा जवाब देकर की पत्रकार की बोलती बंद

अर्जुन कपूर को पिछली बार फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'कुत्ते', 'द लेडी किलर' और 'मेरी पत्नी का रीमेक' जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

Gagan Gurjar | Published : Nov 18, 2022 9:23 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी बात हमेशा खुलकर रखने में यकीन रखते हैं और कभी भी किसी को जवाब देने में हिचकिचाते नहीं हैं। उन्होंने एक बार फिर एक पत्रकार को करारा जवाब दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, इस पत्रकार ने अर्जुन कपूर से शादी से पहले सेक्स और कई पार्टनर रखने को लेकर उनका नजरिया मांगा था।

पत्रकार ने पूछा यह सवाल

Latest Videos

गुरुवार को अर्जुन कपूर एमटीवी के शो 'निषेध' के दूसरे सीजन के लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म का डायलॉग बोलते हुए अर्जुन कपूर से पूछा, "हमारे देश की पहचान यहां की मजबूत संस्कृति है, जहां किसी को शादी से पहले सेक्स नहीं करना चाहिए। आपको क्या लगता है, क्या शादी से पहले या बाद में कई पार्टनर होने चाहिए या ओपन सेक्स करना चाहिए। क्योंकि भारत की पहचान एक आदमी-एक औरत की है। हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं और शादी भी एक बार ही करते हैं।"

अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब

अर्जुन ने पत्रकार का सवाल सुना और फिर यह पूछकर उसकी बोलती बंद कर दी कि यह पहचान किसने दी। पत्रकार ने जवाब दिया, "शाहरुख़ खान ने।" इस पर अर्जुन ने पूछा, "शाहरुख़ खान भारत की पहचान नहीं हैं?" उन्होंने आगे कहा, "एक आदमी की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव होते हैं। आप कई लोगों से मिलते हैं। आप कई रिश्ते बनाते हैं। जब आप शादी का फैसला लेते हैं तो यह शादी नहीं होने से भी बड़ी बात है। रिलेशनशिप में होना बड़ी बात है, लेकिन शादी बराबर बड़ी नहीं। उस स्टेज तक पहुंचने की प्रोसेस हैं।  कई बार आपको लगता है कि यह सच्चा प्यार है, लेकिन बाद में आपको अहसास होता है कि आप करियर पर फोकस करना चाहते हैं या हम इस रिश्ते में नहीं रह सकते, क्योंकि कई चीजें काम नहीं कर रही हैं। इसकी अनुमति है, इसकी अनुमति क्यों नहीं है? जब आप कई पार्टनर्स जैसे सवाल करते हैं तो यह कोई वीडियो गेम नहीं है। इसलिए अपना सवाल बदलो। यह लॉजिकल जवाब है।"

मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में हैं अर्जुन

बात अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की करें तो वे इन दिनों सलमान खान की पूर्व भाभी (अरबाज खान की पूर्व पत्नी) मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, जो उम्र में उनसे लगभग 12 साल बड़ी हैं। मलाइका से पहले वे सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में थे।

और पढ़ें...

58 साल के गोविंदा से एक और बच्चा चाहती हैं पत्नी सुनीता, TV पर बताई ऐसी वजह कि होने लगी चर्चा

Drishyam 2 Review: अजय देवगन की फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, देखने के बाद दिए ऐसे रिएक्शन

अजय देवगन के फ़िल्मी करियर के 10 सबसे बुरे साल, 47 में से सिर्फ 6 फ़िल्में ही हो पाई थीं हिट

पैपराजी पर भड़कीं शिल्पा शेट्टी, VIRAL VIDEO में उनका व्यवहार देख लोगों ने लगाई लताड़

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया