MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अजय देवगन के फ़िल्मी करियर के 10 सबसे बुरे साल, 47 में से सिर्फ 6 फ़िल्में ही हो पाई थीं हिट

अजय देवगन के फ़िल्मी करियर के 10 सबसे बुरे साल, 47 में से सिर्फ 6 फ़िल्में ही हो पाई थीं हिट

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'दृश्यम 2'(Drishyam 2) शुक्रवार को रिलीज हो रही है। यह इस साल की उनकी पांचवी फिल्म है और इससे पहले रिलीज हुईं चार फिल्मों (गंगूबाई काठियावाड़ी, RRR, रनवे 34 और थैंक गॉड') में से एक (RRR) सुपरहिट और एक (गंगूबाई काठियावाड़ी) एवरेज रही। हालांकि, इन दोनों फिल्मों में ही उनका ज्यादा रोल नहीं था। बाक़ी दो फ़िल्में फ्लॉप साबित हुईं। ऐसे में अजय देवगन को 'दृश्यम 2' से काफी उम्मीद है। वैसे, 31 साल के फ़िल्मी करियर में अजय देवगन ने 10 साल लंबा वह वक्त भी देखा था, जब पर्दे पर उनकी 47 फ़िल्में रिलीज हुई थीं, लेकिन हिट सिर्फ 6 हुई थीं और बाकी 41 में से कुछ एवरेज को छोड़कर सभी फ्लॉप साबित हुई थीं। यह 10 साल का समय था 1999 से लेकर 2008 तक का वक्त। आइए आपको बताते हैं इस पीरियड में रिलीज हुईं अजय देवगन की सभी फिल्मों के बारे में...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Nov 17 2022, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

1999 में अजय देवगन की 7 फ़िल्में रिलीज हुई थीं। इनमें से 'होगी प्यार की जीत' और 'हम दिल दे चुके सनम' सुपरहिट रही थीं, जबकि 'कच्चे धागे' और 'हिंदुस्तान की कसम' का प्रदर्शन एवरेज था। बाकी 3 फ़िल्में 'दिल क्या करे', 'तक्षक' और 'गैर' फ्लॉप साबित हुई थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

अजय देवगन की 2000 में पर्दे पर दो फ़िल्में रिलीज हुई थीं 'राजू चाचा' और 'दीवाने'। लेकिन पर्दे पर दोनों ही फ्लॉप हो गईं। इसी तरह 2001 में आईं उनकी तीनों फ़िल्में 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'लज्जा' और 'तेरा मेरा साथ रहे' भी फ्लॉप हो गईं।

38

2002 में रिलीज हुईं अजय देवगन की चार फिल्मों में से दो (कंपनी और दीवानगी) ने एवरेज प्रदर्शन किया, जबकि बाकी दो (हम किसी से कम नहीं और द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह) फ्लॉप साबित हुईं।

48

अजय देवगन की 7 फ़िल्में 2003 में हुईं। इनमें से तीन 'क़यामत', 'गंगाजल' और 'जमीन' का प्रदर्शन एवरेज रहा, जबकि बाकी चार 'एलओसी : कारगिल', 'परवाना', 'चोरी-चोरी' और 'भूत' फ्लॉप हो गईं।

58

2004 में अजय देवगन की 5 फ़िल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं। इनमें से सिर्फ एक 'मस्ती' हिट हुई और एक अन्य 'खाकी' ने एवरेज परफॉर्मेंस किया। बाक़ी तीन 'युवा', 'रेनकोट' और 'टार्जन : द वंडर कार' फ्लॉप हो गईं।

68

2005 में अजय देवगन की 8 फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इनमें से 6 'इंसान', 'ब्लैकमेल', 'जमीर', 'टैंगो चार्ली', 'मैं ऐसा ही हूं' और 'शिखर' फ्लॉप हो गईं। जबकि एक 'अपहरण' सुपरहिट और एक अन्य 'काल' एवरेज रही।

78

अजय देवगन के लिए साल 2006 भी कुछ खास नहीं रहा। उनकी चार फिल्मों में से सिर्फ 'गोलमाल : फन अनलिमिटेड' हिट हुई, बाकी तीन 'धरती कहे पुकार के' 'द अवेकननिं' और 'ओमकारा' फ्लॉप हो गईं। 2007 में रिलीज हुईं अजय देवगन की दोनों फ़िल्में 'कैश' और 'राम गोपाल वर्मा की आग' डिजास्टर साबित हुईं।

88

2008 भी अजय देवगन के लिए बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक रहा। उनकी 5 फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं और इनमें से सिर्फ एक 'गोलमाल रिटर्न्स' ही हिट रही। बाकी चार 'हल्ला बोल', 'सन्डे', 'यू मी और हम' और 'महबूबा' फ्लॉप हो गईं। 2009 में अजय देवगन ने एक सुपरहिट 'ऑल द बेस्ट' और एक फ्लॉप 'लंदन ड्रीम्स' दीं, लेकिन इसके बाद उनका करियर संभला और फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला कुछ हद तक थम सा गया।

और पढ़ें...

पैपराजी पर भड़कीं शिल्पा शेट्टी, VIRAL VIDEO में उनका व्यवहार देख लोगों ने लगाई लताड़

डिलीवरी बॉय बनने को मजबूर हो गया था 'कुमकुम भाग्य' का एक्टर, फिर 3 शो मिले और बदल गई किस्मत

शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने ठुकराया करन जौहर का ऑफर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

'Hera Pheri 3' में लौट सकते हैं अक्षय कुमार? सुनील शेट्टी ने किया बड़ा इशारा

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अजय देवगन
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
Recommended image2
Now Playing
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
Recommended image3
Sanjay Gupta Death: रात 2 बजे घर में क्या हुआ? CCTV फुटेज में दिखी संजय गुप्ता की मौत की असली कहानी
Recommended image4
'कुछ बढ़िया होने वाला है', संजय गुप्ता की मौत से पहले पत्नी ने लगाईं ऐसी स्टोरी, अब खींच रहीं ध्यान!
Recommended image5
क्या करती हैं डायरेक्टर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा, जो तलाक के बाद फिर उनके पास लौटीं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved