पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग किया जमकर डांस, वायरल VIDEO देख लोग बोले- नशा कर-कर के पगला गए हैं

Published : Aug 27, 2022, 12:20 PM IST
पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग किया जमकर डांस, वायरल VIDEO देख लोग बोले-  नशा कर-कर के पगला गए हैं

सार

फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की शादी रविवार को मुंबई में होगी। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट की, जिसमें मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, बादशाह, करन जौहर समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे फिल्म 'दिल से' के पॉपुलर सॉन्ग 'छैयां छैयां' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।  वीडियो फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी का है, जो शुक्रवार रात हुई। मलाइका और अर्जुन का यह वीडियो देखने के बाद जहां कई लोग कपल के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ़ कर रहे हैं तो वहीं कई इंटरनेट यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। खासकर मलाइका अरोड़ा के लिए लोग आंटी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

डांस के अलावा वीडियो में और क्या है?

इस दौरान मलाइका ने व्हाइट लहंगा पहना था तो वहीं अर्जुन ब्लैक शेरवानी में नज़र आए।वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर ने डांस करते-करते मलाइका के माथे पर Kiss किया और मलाइका के चेहरे पर मुस्कराहट आ गई। 

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट्स

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "वाह रे आंटी।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "बेशर्म मलाइका इतना बड़ा बेटा और पति को छोड़ कर इस दो टके के साथ...लानत है।"

एक यूजर का कमेंट है, "बेटा यह सब देखेगा तो वह क्या सीखेगा? इस कल्चर को समझ पाने में असमर्थ हूं। उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से एक्टिंग करनी चाहिए।" एक यूजर ने पूछा है, "अच्छा इसे डांस करते हैं? नशा कर-कर के पगला गए हैं दोनों।" कई लोगों ने अर्जुन और मलाइका की बीच की उम्र के अंतर की वजह से उन्हें निशाने पर लिया है। कुछ इंटरनेट यूजर्स ने मलाइका की तुलना अर्जुन की मां, कुछ ने आंटी तो कुछ ने दीदी से की है।

मलाइका से शादी करने रेडी नहीं अर्जुन 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगभग 6 साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा 2019 में की थी। मलाइका अरोड़ा 37 साल के अर्जुन कपूर से उम्र में लगभग 12 साल बड़ी हैं। मलाइका पहले अरबाज़ खान की पत्नी थीं, जिनसे 2017 में उनका तलाक हुआ। मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है और जो तकरीबन 19 साल का है। पिछले दिनों जब अर्जुन कपूर 'कॉफ़ी विद करन' में पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि उनका फिलहाल मलाइका से शादी करने का कोई इरादा नहीं है। क्योंकि वे अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं।

और पढ़ें...

1250 करोड़ कमाने वाली 'KGF Chapter 2' के कासिम चाचा के पास नहीं इलाज के पैसे, लगाई मदद की गुहार

वह फिल्म जिसके लिए एक्ट्रेस ने तीन कैमरों के सामने कराई थी अपनी डिलीवरी, मच गया था बवाल

आर्थिक संकट से जूझ रहे पंजाबी सिंगर ने रोकर सुनाई आपबीती, दिलजीत दोसांझ ने किया दिल जीतने वाला काम

राजू श्रीवास्तव के होश में आने की ख़बरों के बीच बेटी ने जारी किया बयान, कॉमेडियन के फैन्स से की यह अपील

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे