घर की छत पर ये किसके साथ कमर मटकाती दिखीं मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर नहीं तो फिर कौन है ये शख्स

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में बतौर जज नजर आ रही हैं। हाल ही में मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने घर की छत पर एक शख्स के साथ कमर मटकाती नजर आ रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 19, 2021 9:51 AM IST

मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में बतौर जज नजर आ रही हैं। हाल ही में मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने घर की छत पर एक शख्स के साथ कमर मटकाती नजर आ रही हैं। हालांकि, मलाइका और उनके साथ नाच रहा ये शख्स अपनी शक्ल नहीं दिखा रहे हैं, जिसके चलते लोग कन्फ्यूज हैं कि आखिर ये है कौन। कुछ फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि ये अर्जुन कपूर तो कहीं से नहीं लग रहा है, तो फिर आखिर ये शख्स है कौन?

 

बता दें कि मलाइका जिस शख्स के साथ डांस करती दिख रही हैं, वो भारत के जाने-माने योगी सर्वेश शशि हैं। इनकी कंपनी दुनियाभर के सेलेब्रिटीज को योग सिखाती है। मलाइका अरोड़ा भी सर्वेश शशि की कंपनी से जुड़ी हुई हैं। मलाइका ने अपनी पोस्ट में सर्वेश शशि को टैग किया है और उन्हें अपना पार्टनर और भाई बताया है। बता दें कि ये वही शख्स हैं जिनके साथ मिलकर मलाइका योगासन को बढ़ावा दे रही हैं। 

 

कई सेलेब्स करते हैं सर्वेश शशि को फॉलो : 
सर्वेश शशि को को रकुल प्रीत सिंह, तमन्ना भाटिया, ईशा कोप्पिकर, श्रुति हसन, श्रिया सरन, अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। सर्वेश इंडिया के नए मिलियनेयर योगी हैं, जो जेनिफर लोपेज, मलाइका अरोड़ा जैसे स्टार्स के साथ अपने ब्रैंड को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाना चाहते हैं। सर्वेश केवल 6 साल के थे जब उनके पैरेंट्स ने उन्हें योग के लिए प्रेरित किया और फिर 17 साल की उम्र में उन्होंने योग को ही अपना करियर बना लिया। सर्वेश के पिता शशि चेन्नै बेस्ड सबरी ग्रुप के चेयरमैन थे, लेकिन 21 की उम्र में अपने पापा के बिजनेस को छोड़कर उन्होंने अपना स्टूडियो (Zorba)शुरू किया। साल 2019 तक उन्होंने करीब 33 शहरों में 91 ब्रांच को लॉन्च किया। 25 अलग तरह के योग उनके इस ब्रैंड की खासियत हैं।

ये भी पढ़ें-

बिन मेकअप ऐसी दिखती हैं भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस, आम्रपाली से मोनालिसा तक क्या पहचान में आईं ये 9 हीरोइनें

ऐश्वर्या राय का ननदोई है ये एक्टर, सात समंदर पार गुपचुप शादी कर ऐसे बन गया बच्चन खानदान का दामाद 

जब शाहरुख की एक हरकत से भड़के सनी देओल ने फाड़ डाली थी पैंट, 16 साल तक नहीं की किंग खान से बात

घर के कपड़े, बिना मेकअप और  इस हाल में यहां घूमती नजर आई करीना कपूर तो बेटे संग दिखे सैफ अली खान

पहली बार सनी देओल भाई-बहनों संग एक फ्रेम में आए नजर, लाइमलाइट से दूर रहती है उनकी ये 3 सिस्टर्स

बढ़ा वजन और बिना मेकअप नजर आई सैफ अली खान की पहली पत्नी तो काली बनियान पहने सड़कों पर दिखा बेटा

Bigg Boss 15: क्या आप जानते हैं सलमान के घर में उधम मचाने वाले ये कंटेस्टेंट्स कितने पढ़े-लिखे हैं

धर्मेंद्र ने सबके सामने रखा पत्नी के कंधे पर सिर तो शरमा गई हेमा मालिनी, फैमिली संग मनाया बर्थडे

क्या आपको पता है अमिताभ बच्चन से सलमान-शाहरुख तक, इन सेलेब्स के पास है अपने करोड़ों के प्राइवेट जेट


 

Share this article
click me!