चाकू से हमले के बाद घायल हुई एक्ट्रेस ने कंगना से लगाई मदद की गुहार, बोली-'मैं भी आपके शहर से हूं मदद कीजिए'

Published : Oct 28, 2020, 10:33 AM IST
चाकू से हमले के बाद घायल हुई एक्ट्रेस ने कंगना से लगाई मदद की गुहार, बोली-'मैं भी आपके शहर से हूं मदद कीजिए'

सार

टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। वो कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं। घायल मालवी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नेशनल वीमन कमीशन की अध्यक्ष रेखा शर्मा से अपील की कि वो इस मामले को देख और उनकी मदद करें। उन्होंने कंगना से भी रिक्वेस्ट की कि वो उनका सपोर्ट करें।

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। वो कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं। घायल मालवी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नेशनल वीमन कमीशन की अध्यक्ष रेखा शर्मा से अपील की कि वो इस मामले को देख और उनकी मदद करें। उन्होंने कंगना से भी रिक्वेस्ट की कि वो उनका सपोर्ट करें क्योंकि वो भी उनके शहर मंडी से हैं। मालवी ने कहा कि जो घटना उनके साथ मुंबई में हुई वो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। इसलिए वो अपने साथ अन्याय के लिए उनसे सपोर्ट चाहती हैं। ऐसी है मालवी की हालत...

मुंबई में मालवी के लोकल गार्जियन रहते हैं। गार्जियन अतुल पटेल ने बताया कि मालवी के दोनों हाथों और पेट में चाकू लगा है। वो खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर जल्द ही उनकी प्लास्टिक सर्जरी करेंगे। पटेल ने बताया कि मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस योगेश के घर भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। अब उसकी तलाश चल रही है। मालवी का परिवार ट्रीटमेंट पूरा होने पर उसे घर वापस ले जाएगा।

दो दिन पहले ही हुआ था रात में हादसा 

मालवी के साथ ये घटना सोमवार रात 9 बजे के आसपास वर्सोवा में हुई। जब वो कैफे से घर लौट रही थीं तो उन पर योगेश ने चाकू से हमला कर दिया, जो काफी देर से मालवी का इंतजार कर रहा था। इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये एकतरफा प्यार का मामला है। हिमाचल की रहने वाली मालवी तेलुगू फिल्म 'कुमारी 21 एफ', तमिल फिल्म 'नदिक्कू एंडी', हिंदी फिल्म 'होटल मिलन', टीवी सीरियल 'उड़ान' में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

SRK के रेस्टोरेंट में Alia और Ranbir Kapoor का डांस, वायरल हो रहा ये वीडियो
Yogi Adityanath से मिलने रैपर बादशाह ने उतारे कमरे के बाहर जूते, बताई क्या है CM की ताकत