कैंसर से जूझ रहे मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे का निधन, दामिनी और घातक जैसी फिल्मों में किया था काम

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से फिर एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे निधन हो गया है। माधव का निधन कैंसर के चलते हुआ है। वे कैंसर के थर्ड स्टेज पर थे। उन्होंने दामिनी, घातक, विनाशक, पार्टनर जैसी कई फिल्मों में काम किया। वे कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे थे। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 12, 2021 4:12 AM IST

मुंबई. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से फिर एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे ( Madhav Moghe) निधन हो गया है। माधव का निधन कैंसर के चलते हुआ है। वे कैंसर के थर्ड स्टेज पर थे। माधव ने कई फिल्मों में काम किया। उनके जाने से फैन्स को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने दामिनी, घातक, विनाशक, पार्टनर जैसी कई फिल्मों में काम किया। वे कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे थे। 


- कॉमेडी शोज में माधव शोले के 'ठाकुर' की मिमिक्री के लिए बहुत पॉपुलर हुए थे। उनको संजीव कुमार की दूसरी कॉपी कहा जाता था। वो उनकी आवाज की हूबहू मिमिक्री करने में माहिर थे। उन्होंने एमटीवी फुल्ली फालतू में शोले के ठाकुर का रोल प्ले किया था।

Latest Videos


- 1993 में आई सुपरहिट फिल्म दामिनी से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दामिनी में सनी देओल के अलावा ऋषि कपूर, अमरीश पुरी और मीनाक्षी शेषाद्री लीड रोल में थे। इस फिल्म में माधव के रोल को भी काफी पसंद किया गया था।  उनको आखिरी बार 2011 में आई फिल्म जाना पहचान में देखा गया था। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
'हाथ' से छूटा हरियाणा, अब अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया जोर का झटका! Rahul Gandhi
कांग्रेस के जबड़े से BJP ने कैसे छीना हरियाणा? जीत का असली हीरो कौन-5 Point में जानें
उर्फी जावेद का रिस्की वीडियो वायरल #Shorts #urfijaved
टूट कर बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस की 'अनदेखी' पर सहयोगियों का जुबानी हमला