Breaking: Neetu Kapoor के समधी का निधन, Ranbir Kapoor की बहन रिद्धिमा साहनी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के समधी और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के ससुर श्रवण साहनी का सोमवार रात 27 दिसंबर को निधन हो गया। रिद्धिमा और उनके पति भरत साहनी (Bharat Sahni) ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को कन्फर्म किया है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2021 8:31 AM IST / Updated: Dec 28 2021, 02:12 PM IST

मुंबई। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के समधी और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के ससुर श्रवण साहनी (Shrawan Sahni) का सोमवार रात 27 दिसंबर को निधन हो गया। रिद्धिमा और उनके पति भरत साहनी (Bharat Sahni) ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को कन्फर्म किया है। श्रवण साहनी का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 1 बजे दिल्ली स्थित लोधी श्मशान गृह में किया गया। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के दामाद भरत साहनी ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- आप हमेशा याद आएंगे डैड।

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने भी अपने ससुर के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टा स्टोरी शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने ब्रेकिंग हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। रिद्धिमा कपूर की मां नीतू कपूर ने भी दामाद भरत साहनी की पोस्ट को शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी है। 

लाइमलाइट से दूर रहती हैं रिद्धिमा : 
रणबीर की बहन रिद्धिमा (Riddhima Kapoor Sahni) लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती है। यहां तक कि कई लोगों को पता भी नहीं है कि रणबीर की बहन कौन है? दरअसल, रिद्धिमा को शुरू से ही बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं थी, इस कारण उन्होंने फिल्मी करियर न चुनते हुए अपनी मनमर्जी से फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया और फैशन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।

रिद्धिमा ने 2006 में की थी भरत साहनी से शादी : 
रिद्धिमा (Riddhima Kapoor Sahni) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी भी है। रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। भरत गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। रिद्धिमा का भी खुद का 'आर' नाम से ज्वैलरी ब्रांड है। उनका करोड़ों का बिजनेस है। रिद्धिमा की डिजाइन ज्वैलरी बॉलीवुड सेलेब्स भी पहने दिख जाते हैं। 

ये भी पढ़ें : 
करोड़ों की मालकिन फिर भी लगा था नीतू सिंह की बेटी पर चोरी का इल्जाम, फिर यूं दी थी रणबीर का बहन ने सफाई

जिसको एक झलक देखने के लिए  Salman Khan उठते थे इतनी सुबह, उसी हीरोइन की वजह से हैं अभी तक कुंवारे

Round up: 2021 में इन 8 सेलेब्स ने OTT प्लेटफॉर्म से मचाया धमाल, जानें किन वेबसीरिज में आए नजर

कोरोना से ठीक होते Kareena Kapoor ने की सहेली संग पार्टी, बोल्ड ड्रेस-खुले बालों में दिखी Malaika Arora

75 रुपए में काम शुरू करने वाले  Salman Khan है करोड़ों के मालिक, दिलेरी दिखाने में नहीं रहते पीछे

Salman Khan Birthday:Aishwarya Rai को किसी भी कीमत पर अपना बनाना चाहते थे सलमान, पर शादी में रोड़ा बनी ये बात

Read more Articles on
Share this article
click me!