- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करोड़ों की मालकिन फिर भी लगा था नीतू सिंह की बेटी पर चोरी का इल्जाम, फिर यूं दी थी रणबीर का बहन ने सफाई
करोड़ों की मालकिन फिर भी लगा था नीतू सिंह की बेटी पर चोरी का इल्जाम, फिर यूं दी थी रणबीर का बहन ने सफाई
मुंबई. ऋषि कपूर (rishi kapoor) और नीतू सिंह (neetu singh) का बेटा रणबीर कपूर (ranbir kapoor) 38 साल का हो गया हैं। उनका जन्म 28 सितंबर, 1982 को मुंबई में हुआ था। रणबीर हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। 'रॉकस्टार', 'ये जवानी है दीवानी', 'बर्फी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके रणबीर की एक बड़ी बहन है, जिसका नाम रिद्धिमा कपूर साहनी (riddhima kapoor sahni) है। रिद्धिमा पेशे से इंटीरियर और फैशन डिजाइनर है। वे ज्वैलरी डिजाइन का भी काम करती हैं। लेकिन शायद कम हो लोग जानते हैं कि कुछ साल पहले उनपर चोरी करने का आरोप लगा था।
- FB
- TW
- Linkdin
)
रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई को बर्थडे विश करते हुए कई थ्रोबैक फोटोज से बना एक कोलाज शेयर किया है। इस फोटो कोलाज में उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है, जिसमें दिवंगत पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर भी शामिल हैं।
रिद्धिमा ने भाई रणबीर को बर्थडे विश करते हुए लिखा है- 'हैप्पिएस्ट बर्थडे ऑसमनेस। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी फोटोज शेयर की है, जहां उन्होंने फैंस को बताया है कि वो अपने भाई को किस नाम से बुलाती हैं। उन्होंने लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे रन्स।'
रणबीर की बहन रिद्धिमा लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती है। यहां तक कि कई लोगों को पता भी नहीं है कि रणबीर की बहन कौन है? दरअसल, रिद्धिमा को शुरू से ही बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं थी, इस कारण उन्होंने फिल्मी करियर न चुनते हुए अपनी मनमर्जी से फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया और फैशन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।
रिद्धिमा की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी भी है। रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। भरत गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। रिद्धिमा का भी खुद का 'आर' नाम से ज्वैलरी ब्रांड है। उनका करोड़ों का बिजनेस है।
रिद्धिमा की डिजाइन ज्वैलरी बॉलीवुड सेलेब्स भी पहने दिख जाते हैं। लेकिन कुछ साल पहले उनके ज्वैलरी ब्रैंड पर प्लेगरिज्म का आरोप लगाया गया था। इसे लेकर डिजाइनर की ओर से माफी भी मांगी गई थी। इस माफी में रिद्धिमा ने इस बात पर जोर दिया था कि उनके यहां किसी भी तरह से प्लेजरिज्म को बढ़ावा नहीं दिया जाता।
दरअसल, इंस्टाग्राम के एक यूजर ने अपने पेज पर मोती और डायमंड से बनी ईयरिंग का फोटो पोस्ट किया था। इस डिजाइन को रिद्धिमा कपूर के ब्रांड का बताया गया था। हालांकि, यूजर ने ईयरिंग के बारे में लिखा और दावा किया था कि जिस पर्ल डिजाइन को रिद्धिमा अपना बता रही हैं, वह असल में जापानी ज्वैलरी डिजाइनर मिकिमोटो कोइची (mikimoto kokichi) की ज्वैलरी ब्रांड से कॉपी है। यूजर ने यह भी दावा किया कि रिद्धिमा ने जो फोटो शेयर की वह भी ब्रैंड मिकिमोटो की वेबसाइट से ली गई है।
ज्वैलरी से जुड़े इस दावे के सामने आने के बाद रिद्धिमा ने स्टेटमेंट जारी किया था। रिद्धिमा ने लिखा था- रिद्धिमा कपूर साहनी ज्वैलरी के तहत हम किसी भी तरह से प्लेगरिज्म को बढ़ावा नहीं देते हैं। मोतियों के लेजेंडरी डिजाइनर मिकिमोटो कोइची द्वारा डिजाइन मोती और डायमंड ईयरिंग्स को पोस्ट करते हुए ओरिजनल डिजाइनर को टैग नहीं करने के लिए हम माफी चाहते हैं। हम हर डिजाइनर का सम्मान करते हैं और कभी भी उनकी कॉपी या अपमान नहीं करेंगे। धन्यवाद।
बता दें कि हाल ही में रिद्धिमा ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनके बर्थडे पूरी कपूर इकट्ठा हुआ था। इस मौके पर रिद्धिमा की मम्मी नीतू और भाई रणबीर ने जमकर डांस भी किया था।
बात रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो इन दिनों दो फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं, जिसमें 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में वो अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आएंगे तो 'शमशेरा' में वो संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ दिखेंगे।
पति भरत साहनी और बेटी समारा के साथ रिद्धिमा कपूर।