
एंटरटेनमेंट डेस्क. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने भले ही कोई हिट या ज्यादा फ़िल्में ना दी हों, लेकिन लोग जानते हैं कि वे बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हैं। अगर फिर भी कोई, खासकर कोई सेलेब्रिटी यह कहे कि उर्वशी रौतेला कौन है? तो निश्चित तौर पर यह उर्वशी की घनघोर बेइज्जती के बराबर है। असल में ऐसा हुआ है। पाकिस्तान के पॉपुलर क्रिकेटर नसीम शाह की मानें तो वे उर्वशी रौतेला को नहीं जानते। उन्होंने खुद अपने एक इंटरेक्शन में इस बारे में बताया है।
नसीम ने दिया चौंकाने वाला बयान
दरअसल, पिछले दिनों उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह का एक वीडियो साझा किया था, जिसके बैकग्राउंड में रोमांटिक सॉन्ग बज रहा था। यह वीडियो हाल ही में हुए एशिया कप के दौरान का है। जब उर्वशी ने नसीम का वीडियो साझा किया तो लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि, जब खुद नसीम से इस वीडियो पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया।
कौन उर्वशी रौतेला : नसीम शाह
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नसीम मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे उस वायरल वीडियो के बारे में पूछ लिया, जो उर्वशी ने साझा किया था। जवाब में नसीम ने कहा, कौन उर्वशी रौतेला? नसीम ने कहा, "स्माइल तो आपके सवाल पर आ रही है। मुझे तो पता ही नहीं उर्वशी कौन हैं? मैं सिर्फ अपने मैच पर फोकस करता हूं। लोग आमतौर पर मुझे वीडियो भेजते हैं। लेकिन मुझे कुछ नहीं पता। मुझमें कुछ खास नहीं है। लेकिन जो लोग क्रिकेट देखने आते हैं और बेहद सम्मान देते हैं, मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"
ऋषभ पंत के साथ रहा विवाद
नसीम शाह से पहले उर्वशी रौतेला इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए अपने विवाद को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। दरअसल, एक बातचीत में उर्वशी ने दावा किया था कि जब वे वाराणसी में शूटिंग कर रही थीं और उन्हें एक शो के लिए नई दिल्ली जाना था। इसलिए उन्होंने शूटिंग के बाद फ्लाइट ली और दिल्ली पहुंच गईं। उर्वशी के मुताबिक़, दिल्ली के होटल में उनसे मिलने आरपी (ऋषभ पंत) पहुंचे थे और उन्होंने उनके लिए काफी देर तक इंतजार किया। लेकिन चूंकि वे थक चुकी थीं, इसलिए जाकर सो गईं। उनके मुताबिक़, जब वे जागीं तो उन्होंने अपने मोबाइल पर 16-17 मिस्ड कॉल देखे थे।
उर्वशी के मुताबिक़, उन्हें बहुत बुरा लगा था कि वे आरपी से नहीं मिल पाईं। उन्होंने उनसे वादा किया था कि वे जब भी मुंबई आएंगे, तब वे उनसे मुलाक़ात करेंगी। बाद में ऋषभ ने उर्वशी को बहन कहते हुए उनसे उनका पीछा छोड़ने की गुजारिश की थी। हालांकि, उर्वशी ने भी पलटवार कर उन्हें छोटू भैया बताया था और उन्हें क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी थी।
और पढ़ें...
दो बार घर बसा चुकीं श्वेता तिवारी की 21 साल की बेटी को सलाह- 'शादी मत करना', खुद बताई इसकी वजह
कोई 5 साल चली तो कोई 27 साल से चल रही, बॉलीवुड की इन 10 फिल्मों ने बनाया सिनेमाघरों में रिकॉर्ड
शाहरुख़ खान ने 10 साल में इन 7 फिल्मों में किया का कैमियो, कोई डिजास्टर तो कोई फ्लॉप साबित हुई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।