
एंटरटेनमेंट डेस्क. आखिरकार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान (Pathaan) का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो गया है। सॉन्ग रिलीज के साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का हॉट और सेक्सी लुक भी देखने को मिल रहा है। रिलीज हुए गाने में दीपिका अपने हॉट बिकिनी लुक से इंटरनेट पर बवाल मचाती नजर आ रही हैं। समंदर किनारे बिकिनी में उनका सिजलिंग लुक देख शाहरुख तो उनपर फिदा है ही, साथ ही फैन्स के दिलों की धड़कने भी बढ़ गई है। गाने में शाहरुख का स्वैग भी देखने लायक है। दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।
दीपिका-शाहरुख की दमदार केमिस्ट्री
सोमवार को रिलीज किए फिल्म पठान के गाने को शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने गाना शेयर करते हुए लिखा- उसे देखकर, आप जानते हैं.. खूबसूरती एक एटीट्यूड है..# बेशरम रंग गाना देखें। 25 जनवरी, 2023 को अपने पास की बड़ी स्क्रीन पर #YRF50 के साथ #पठान का जश्न मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज। सामने आए गाने में शाहरुख-दीपिका की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में दीपिका का अब तक का सबसे ग्लैमरस और सेक्सी लुक देखने को मिल रहा है। बिकिनी में उनका टोन फिगर और कातिलाना अदाएं देखने को मिल रही है। उनके डांस मूव्स भी कमाल के है। वहीं, शाहरुख को शर्टलेस देखकर टेम्प्रेचर हाई हो रहा है। आपको बता दें कि गाने को शिल्पा राव, कारालीसा मोंटेरियो, विशाल और शेखर ने गाया है। लिरिक्स कुमार के के हैं। इस फिल्म का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है और गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है।
- आपको बता दें कि दीपिका-शाहरुख को इससे पहले ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में साथ देखा गया था। ये तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था। दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर हिट रही है और कहा जा रहा है कि पठान में भी कुछ ऐसा ही कमाल देखने को मिलेगा।
- शाहरुख खान द्वारा शेयर गाने पर फैन्स पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- बहुत ही शानदार गाना। एक अन्य ने लिखा- आग लगा दी। कुछ ने कहा ब्लॉकबस्टर तो कुछ ने बवाल। एक ने लिखा- जब जब एसआरके ने शर्टवेस सीन्स किए है तबाही ही आई है। एक ने लिखा- एकदम आग है आग। एक अन्य बोला- टेम्प्रेचर हाई कर दिया।
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार ने लगाई FLOP की झड़ी, आमिर खान भी ढेर, 2022 में BOX OFFICE फ्लॉप हुए ये 10 सुपरस्टार
10 साल में रजनीकांत ने की 8 फिल्में, इतनी रही HIT, 1 की कमाई में बन जाए KGF 2 जैसी 12 मूवी
इन 3 Khan का बजेगा 2023 में BOX OFFICE पर डंका, जानें क्यों FLOP आमिर खान रहेंगे पर्दे से मिसिंग
2022 की बॉलीवुड की 10 महा डिजास्टर फिल्में, 5 तो BOX OFFICE पर 10 करोड़ तक नहीं कमा पाई
एक बहाने से FLOP अक्षय कुमार ने पहली बार दिखाया अपना आलीशान बंगला, 80 Cr का घर दिखता है ऐसा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।