
मुंबई. कॉन्ट्रोवर्शियल क्विन पूनम पांडे (Poonam Pandey) ऐसा कुछ कर जाती है कि वे लाइमलाइट में आ जाती है। बता दें कि पूनम ने जब से सैम बॉम्बे (Sam Bombay) से शादी की, वे सुर्खियों में बनी हुई है। अब उनको लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। खबर हैं कि पूनम ने पति से अपनी शादी तोड़ ली है। इतना ही नहीं उन्होंने शादी को अवैध भी बताया है। बता दें कि शादी के महज 2 हफ्ते बाद ही पूनम ने हनीमून पर पति पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं इसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी दर्ज करवाई थी। हालांकि, कुछ दिन बाद दोनों सुलह हो गई थी और फिर दोनों साथ आ गए थे।
हनीमून पर ही पति ने की थी पिटाई
बता दें कि पूनम पांडे ने पिछले साल 10 सितंबर को ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी की थीं। लेकिन शादी के एक हफ्ते के अंदर ही पूनम ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया था और पुलिस कम्पलेन भी दर्ज की थी। पूनम ने सैम के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं पूनम ने शादी कर खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस बार मैं उसके पास दोबारा नहीं जाना चाहती। मुझे नहीं लगता कि किसी ऐसे व्यक्ति के पास लौटना एक समझदारी भरा फैसला है, जिसने बिना कुछ सोचे, आपको एक जानवर की तरह पीटा है। हालांकि, बाद में खबर आई थी कि उन्होंने समझौता कर लिया था।
शादी को बताया अवैध
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सैम से तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि उनकी ये शादी अवैध है। साथ ही पूनम ने बताया कि वो अपने बच्चों (दो डॉग्स) के साथ काफी खुश लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। शादी का अनुभव उन्होंने काफी दर्द भरा बताया, साथ ही कहा कि उन्होंने अपनी शादी बचाने के की काफी कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और उन्होंने अलग रहना बेहतर समझा।
विवादों से भरी है लाइफ
वैसे, आपको बता दें कि पूनम की लाइफ में यह कोई पहला विवाद नहीं है। उनकी जिंदगी विवादों से भरी है। पूनम को कोरोना लॉकडाउन के दौरान घूमते हुए गिरफ्तार किया गया था। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उनको और उनके मंगेतर को गिरफ्तार किया था। हालांकि पूनम ने बाद में इस बात से इनकार किया था। पूनम ने 2011 के वर्ल्ड कप में ये कह कर सनसनी मचा दी थी कि अगर इंडिया जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। इतना ही नहीं पूनम ने अपना बाथरूम सीक्रेट डांस यूट्यूब पर रिलीज किया था। इसमें वह बाथरूम में डांस कर रही थीं। विवादों को देखते हुए यूट्यूब ने ब्लॉक कर दिया था।
Bhool Bhulaiyaa 2 में फिर से अपना वही किरदार दोहराएंगी Vidya Balan, डायरेक्टर ने किया कन्फर्म
तो इस एक्टर के लिए अमेरिका में अपनी फिल्म Lal Singh Chaddha की स्पेशल स्क्रीनिंनग रखेंगे Aamir Khan
Sharad Malhotra Birthday: पहले इस एक्ट्रेस से लगाया दिल और फिर दिया धोखा, लग चुके है गंभीर आरोप भी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।