- Home
- Entertainment
- TV
- Sharad Malhotra Birthday: पहले इस एक्ट्रेस से लगाया दिल और फिर दिया धोखा, लग चुके है गंभीर आरोप भी
Sharad Malhotra Birthday: पहले इस एक्ट्रेस से लगाया दिल और फिर दिया धोखा, लग चुके है गंभीर आरोप भी
मुंबई. टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra Birthday) 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 जनवरी, 1983 को मुंबई में हुआ था। शरद अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। उनकी लाइफ में रिलेशनशिप, प्यार और धोखा से भरी पड़ी है। वैसे, तो शरद शादीशुदा है लेकिन शादी से पहले उनका दो एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर था। करीब 16 साल के करियर में उन्होंने कई हिट शो दिए, लेकिन इस बीच वो काफी चर्चा में भी रहे। शरद का नाम उनके पहले टीवी सीरियल बनू में दुल्हन तेरी की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ जुड़ा। दोनों करीब 8-9 साल रिलेशनशिप में रहे और फिर ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप के बाद दिव्यांका को गहरा सदमा लगा था। नीचे पढ़े आखिर क्यों हुआ शरद मल्होत्रा का ब्रेकअप और उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
शरद मल्होत्रा को यूं तो कोई सीरियलों से पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन ने उन्हें रातोंरात शरद को स्टार बना दिया। इस शो की वजह से वे घर-घर में पॉपुलर हो गए थे।
शरद मल्होत्रा को बनूं मैं तेरी दुल्हन के सक्सेसफुल होने से लगा था कि वो बॉलीवुड में भी सफलता हासिल कर पाएंगे। इसीलिए विदेश से एक्टिंग सीखकर आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में हाथ आजमाने का फैसला किया। लेकिन उनको झटका तब लगा जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक फ्लॉप हो गईं।
2009 में बनूं मैं तेरी दुल्हन के खत्म होने के बाद शरद ने 2012 में सिडनी विद लव के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की। 2016 में उनकी दूसरी फिल्म एक तेरा साथ आई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकीं।
शरद मल्होत्रा को इससे ऐसा झटका लगा कि वे 4 साल तक सबसे दूर रहे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- चार साल तक मैं सभी से दूर रहा। आखिरकार मैंने आध्यात्मिकता की ओर रुख किया। रोजाना ध्यान लगाया और एक्सरसाइज करने पर ध्यान केंद्रित किया। फिर हिम्मत जुटाने के बाद काम की तलाश की। इसके बाद भी मुझे कम से कम दो साल लग गए।
अपने शो की हीरोइन दिव्यांका त्रिपाठी से शरद मल्होत्रा का अफेयर लंबा चला। लेकिन शो खत्म होने के साथ-साथ दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया। दरअसल, दिव्यांका एक वक्त के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहती थीं लेकिन शरद इसके लिए तैयार नहीं थे और फिर इसी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और दोनों अलग हो गए।
दिव्यांका त्रिपाठी से ब्रेकअप के एक साल बाद स्प्लिटविला 4 फेम पूजा बिष्ट के साथ के साथ वे रिलेशनशिप में आए। पूजा और शरद ने एक-दूसरे को 2 साल तक डेट किया और फिर अलग हो गए। पूजा ने शरद पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। पूजा से ब्रेकअप के बाद उन्होंने रिप्सी भाटिया से 2019 मे शादी की।
टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra Birthday) 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 जनवरी, 1983 को मुंबई में हुआ था। शरद अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते है।
बता दें कि शरद को टीवी सीरियल कसम तेरे प्यार की, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप और मुस्कान जैसे शो के लिए भी जाना जाता है। वो बॉक्स क्रिकेट लीग 2 और कॉमेडी नाइट्स बचाओ का भी हिस्सा रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें
Farah Khan Birthday: कभी मजबूरी के चलते नाचती थी सेलेब्स के पीछे, इस शख्स संग कर बैठी थी ऐसी हरकत
Nanda Anniversary: 50 पार करने के बाद की थी सगाई, लेकिन 1 खौफनाक हादसे के कारण नहीं बन पाई सुहागन
Nusrat Jahan Birthday: प्यार, शादी और फिर धोखा, कुछ ऐसे विवादों से भरी पड़ी है एक्ट्रेस की लाइफ