- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Farhan Akhtar Birthday:फरहान को आखिर क्यों उनकी मां ने घर से निकालने की दी थी धमकी, जानें दिलचस्प कहानी
Farhan Akhtar Birthday:फरहान को आखिर क्यों उनकी मां ने घर से निकालने की दी थी धमकी, जानें दिलचस्प कहानी
मुंबई. मशहूर बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) का आज (9 जनवरी) जन्मदिन है। फरहान अख्तर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) और पटकथा लेखक हनी ईरानी के बेटे हैं। इस साल वो अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती हैं। जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने भाई फरहान अख्तर को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- मेरी बात सुनो, ये तुम्हारी जिंदगी का सबसे अच्छा साल होने जा रहा है #happybirthday #bestbirthdayever #bestboyever #iloveyou @faroutakhtar. फरहान के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
फरहान अख्तर को एक बार उनकी मां ने निकालने की धमकी दी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कॉलेज खत्म होने के बाद वह कोई काम नहीं करके घर में केवल फिल्में देखा करते थे। इससे उनकी मां नाराज हो गई और घर से निकालने की धमकी दी। तो उन्होंने 'दिल चाहता है डायरेक्ट की।'
उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता। इसके बाद फरहान अख्तर ने कई फिल्में बनाईं और उनका निर्देशन का सफर हिट रहा।
फरहान ने साल 2008 में फिल्म रॉक ऑन से जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा फिल्म भाग मिल्खा भाग, कार्तिक कॉलिंग कॉलिंग, लक बाई चांस और स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों में काम किया।
फरहान ने साल 2000 में अधुना भभानी के साथ शादी की थी। फरहान और अधुना के दो बच्चे शाक्या और अकीरा भी हैं। लेकिन साल 2017 में फरहान और अधुना के बीच अलगाव हो गया और दोनों ने तलाक ले लिया।
फरहान के पिता जावेद अख्तर ने भी हनी ईरानी से शबाना आजमी से बढ़ते करीबियों के बाद 1978 में अलग हो गए थे। जावेद अख्तर ने 1984 में अभिनेत्री शबना आजमी से दूसरी शादी की।
ठीक वैसे ही फरहान का अफेयर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से था। जिस वजह से उनके और अधुना के बीच दूरियां आ गई और दोनों ने तलाक ले लिया। श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर को यह रिश्ता पसंद नहीं था। इसे लेकर फरहान और शक्ति के बीच लड़ाई भी हुई थी।
इन दिनों फरहान मॉडल और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से शादी समारोह में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही आमंत्रित किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान 148 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। वो एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए फीस के तौर पर लेते हैंय़ एक्टर की सलाना इनकम करीब 22 करोड़ रुपए है। विज्ञापन करने के लिए वो मोटी रकम लेते हैं।
और पढ़ें:
SHILPA SHETTY साड़ी में अपनी अदाओं से फैंस पर गिराती हैं बिजली, देखें एक्ट्रेस के 7 हसीन लुक
ग्लैमर इंडस्ट्री में कोरोना विस्फोट, काम्या पंजाबी-तन्मय वेकारिया और प्रतीक बब्बर हुए कोरोना पॉजिटिव
Kangana Ranaut ने साड़ी में लगाया ग्लैमर का तड़का, खूबसूरती देख फैंस हुए फिदा