Dharmendra ने शेयर की बेटे Sunny Deol की बर्फ में खेलती हुई फोटो, एक बोला- पिता का प्यार

धर्मेन्द्र (Dharmendra) 86 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने बड़े बेटे सनी देओल (Sunny Deol) की एक फोटो शेयर की है, जिसमें सनी बर्फबारी के बीच खेलते नजर आ रहे हैं। फोटो में सनी देओल के आसपास स्नोफॉल हो रहा है और उनके कपड़ों और दाढ़ी-मूंछ पर भी बर्फ जमी नजर आ रही है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 9, 2022 9:53 AM IST / Updated: Jan 09 2022, 03:24 PM IST

मुंबई। धर्मेन्द्र (Dharmendra) 86 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने बड़े बेटे सनी देओल (Sunny Deol) की एक फोटो शेयर की है, जिसमें सनी बर्फबारी के बीच खेलते नजर आ रहे हैं। फोटो में सनी देओल के आसपास स्नोफॉल हो रहा है और उनके कपड़ों और दाढ़ी-मूंछ पर भी बर्फ जमी नजर आ रही है। बेटे की फोटो शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा- सनी, तुम्हें बर्फबारी का आनंद लेते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। अपना ख्याल रखना।  

सनी देओल की फोटो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- एन्जॉय पाजी, लवयू सो मच। एक और शख्स ने लिखा- पिता का प्यार है। एक बोला- धरम सर, मैं जल्द ही आपसे मिलने आ रहा हूं। एक और शख्स ने सवालिया लहजे में सनी देओल से पूछा- पाजी, गुरदासपुर में बर्फ कबसे गिरने लगी। कुछ दिनों पहले धर्मेन्द्र ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने फॉर्महाउस के पास खेतों में प्याज लगवाते दिख नजर आए थे। इस दौरान धर्मेन्द्र खेत में काम करने वाले मजदूरों से बात करते दिख रहे हैं। धर्मेन्द्र (Dharmendra) खेत में काम कर रहे मजदूरों से बात करते हुए कहते हैं। प्याज लगा दो, इसके इसके बाद आलू लगाएंगे। आप सभी को प्यार, ऐसे ही दिल लगाके काम करते रहो। इस दौरान धर्मेन्द्र अपनी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं- दोस्तों प्याज लगा रहा हूं। इसके बाद आलू, फिर बहुत कुछ करूंगा। मैं यहां 6 महीने बाद आया हूं तो सब काम करवा रहा हूं। 

इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेन्द्र : 
बता दें कि धर्मेन्द्र  की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। यह 2022 में रिलीज होने वाली है। शबाना आजमी के साथ काम करने को लेकर धर्मेन्द्र काफी एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले धर्मेन्द्र ने शबाना के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था- शबाना के साथ बनते-बनते...एक तस्वीर अधूरी रह गई। दरअसल, धर्मेन्द्र ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हमने साथ में बिच्छू नाम की एक फिल्म में काम किया था, लेकिन किसी वजह से सई परांजपे की ये फिल्म पूरी नहीं हो सकी थी। 

गदर 2 में दिखेंगे सनी देओल : 
बता दें कि सनी देओल जल्द ही फिल्म गदर 2 में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे। उत्कर्ष डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं और फिल्म में सनी देओल के बेटे जीते के किरदार में नजर आ चुके हैं। गदर 2 में तारा सिंह यानी सनी देओल पाकिस्तान जाएंगे लेकिन इस बार वो पत्नी सकीना के लिए नहीं बल्कि बेटे के लिए पाकिस्तान में कदम रखेंगे। बता दें कि 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म गदर में कहानी जहां छोड़ी गई थी वहीं से इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पहले सनी देओल ने 15 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर गदर 2 का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। 

ये भी पढ़ें :
Bhool Bhulaiyaa 2 में फिर से अपना वही किरदार दोहराएंगी Vidya Balan, डायरेक्टर ने किया कन्फर्म

तो इस एक्टर के लिए अमेरिका में अपनी फिल्म Lal Singh Chaddha की स्पेशल स्क्रीनिंनग रखेंगे Aamir Khan

Sharad Malhotra Birthday: पहले इस एक्ट्रेस से लगाया दिल और फिर दिया धोखा, लग चुके है गंभीर आरोप भी

Farah Khan Birthday: कभी मजबूरी के चलते नाचती थी सेलेब्स के पीछे, इस शख्स संग कर बैठी थी ऐसी हरकत

Farhan Akhtar Birthday:फरहान को आखिर क्यों उनकी मां ने घर से निकालने की दी थी धमकी, जानें दिलचस्प कहानी

Nanda Anniversary: 50 पार करने के बाद की थी सगाई, लेकिन 1 खौफनाक हादसे के कारण नहीं बन पाई सुहागन

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Rudraprayag Accident Update: 14 यात्रियों की जिंदगी खत्म, सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल
PM Modi LIVE : जी-7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने विश्व मंच पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
Yogi Adityanath LIVE: गोरखपुर के गौरव, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में पहुंचे CM।
Uttarakhand के बद्रीनाथ हाइवे पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरा ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा
Kuwait Fire Accident Update: Gorakhpur के Angad Gupta की अग्निकांड में मौत, उजड़ गया परिवार