
एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की अपकमिंग फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yuddh) की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसकी सीधी टक्कर शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) स्टारर 'पठान' (Pathaan) से होगी, जो 25 जनवरी को पर्दे पर आ रही है। फिल्म के मेकर्स ने इसका मोशन पोस्टर साझा करते हुए इस बात का एलान किया है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, "राजकुमार संतोषी आपके लिए लाए हैं सबसे बड़े विचारों के 'युद्ध गांधी गोडसे एक युद्ध' की पहली झलक। रिपब्लिक डे पर 26 जनवरी 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"
मोशन पोस्टर में यह दिखाया गया
फिल्म के मोशन पोस्टर में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच विचारधाराओं का युद्ध दिखाया गया है, जो कि दर्शकों के अंदर फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ा रहा है। फिल्म में महात्मा गांधी का रोल अभिनेता दीपक एंटनी निभा रहे हैं, जबकि नाथूराम गोडसे के किरदार में चिन्मय मंडलेकर दिखाई देंगे।इस फिल्म की कहानी असगर वजाहत और राजकुमार संतोषी ने मिलकर लिखी है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। फिल्म की प्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी की पत्नी मनिला संतोषी हैं।
9 साल बाद लौट रहे राजकुमार संतोषी
राजुकमार संतोषी तीन बार के नेशनल अवॉर्ड विजेता हैं। 1990 में राजकुमार संतोषी ने पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। सनी देओल स्टारर 'घायल' उनकी पहली फिल्म थी, जिसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी। इस फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। राजकुमार संतोषी की 2001 में आई फिल्म 'पुकार' को बेस्ट फीचर फिल्म (नेशनल इंटीग्रेशन), बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी) का नेशनल अवॉर्ड मिला था। राजकुमार संतोषी की पिछली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' थी, जो 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और इलियाना डिक्रूज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने से यह फिल्म चूक गई थी। 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी पूरे 9 साल बाद वापसी करेंगे।
और पढ़ें...
लव जिहाद वालों के लिए मिसाल हैं ये 10 कपल, अलग धर्म होते हुए सालों से निभा रहे एक-दूसरे का साथ
'तारक मेहता...' के अय्यर की तो निकल पड़ी, 42 की उम्र में करेंगे 'बबिताजी' से भी सुंदर लड़की से शादी
6 PHOTOS: सलमान खान की फैन ने सीने पर बनवाई उनकी PHOTO, सुपरस्टार ने बालकनी में आकर किया सलाम
पार्टी में सलमान खान ने EX-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किया KISS, गले भी लगे, देखें 7 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।