MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 6 PHOTOS: सलमान खान की फैन ने सीने पर बनवाई उनकी PHOTO, सुपरस्टार ने बालकनी में आकर किया सलाम

6 PHOTOS: सलमान खान की फैन ने सीने पर बनवाई उनकी PHOTO, सुपरस्टार ने बालकनी में आकर किया सलाम

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) ने अपना 57वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। 26 और 27 दिसंबर की दरमियानी रात उन्होंने मुंबई में बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसमें शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan), संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) जैसे उनके खास दोस्त शामिल हुए। उन्होंने मीडिया के लोगों के साथ भी केक काटा और फिर मंगलवार यानी 27 दिसंबर को दिन में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनके फैन्स जमा हुए और सलमान ने बालकनी में आकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सुपरस्टार की एक ऐसी फैन भी दिखाई दी, जिसने अपने सीने पर सलमान खान की तस्वीर बनवाई हुई थी। नीचे की स्लाइड्स में देख सकते हैं कि गैलेक्सी अपार्टमेंट से सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Dec 27 2022, 08:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

सलमान खान की इस फैन का नाम तो सामने नहीं आया है, लेकिन इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इस फैन ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अपने सीने पर सलमान के चेहरे वाला टैटू दिखाया, जो चर्चा में बना हुआ है।

26

सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आकर हाथ हिलाया और अपने फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कभी हाथ जोड़कर उन्हें धन्यवाद दिया तो कभी उनके द्वारा दर्शाए गए प्यार के लिए उन्हें सलाम किया।

36

सलमान खान के घर के बाहर उनके जन्मदिन पर हर साल ऐसा ही फैन्स का मजमा लगता है और लगभग हर साल वे बालकनी में आकर फैन्स शुक्रिया अदा करना नहीं भूलते हैं।

46


सलमान खान बीते 34 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं। 1988 में उन्होंने 'बीवी हो तो ऐसी' में सपोर्टिंग रोल निभाते हुए फिल्मों में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें असली पहचान 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली थी, जो बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म थी।

56

पिछले 34 सालों में सलमान खान की पॉपुलैरिटी साल-दर-साल बढ़ी है। लोग उनकी लगभग हर फिल्म के दीवाने रहे हैं।  फिर चाहे 'हम आपके हैं कौन' हो, 'करण अर्जुन' हो, 'हम दिल दे चुके सनम' हो, 'तेरे नाम' हो, 'नो एंट्री' हो, 'वांटेड' हो, 'दबंग' हो, 'बजरंगी भाईजान' हो या फिर 'सुल्तान'। सलमान की हिट्स की फेहरिश्त बहुत लंबी है और उनके फैन्स की उनके प्रति दीवानगी की भी कोई थाह नहीं है।

66

सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उन्हें अगले साल दो फिल्मों 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा जाएगा। इनमें से एक फिल्म ईद पर और दूसरी दिवाली के आसपास रिलीज होगी।

और पढ़ें...

पार्टी में सलमान खान ने EX-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किया KISS, गले भी लगे, देखें 7 PHOTOS

Tunisha Sharma funeral:एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार में पहुंचीं बॉयफ्रेंड शीजान की बहनें, फूट-फूट कर रोई मां

Tunisha Sharma Suicide: पुलिस पूछताछ में शीजान खान ने क्या बताया, सेट से कौन-सा सामान किया जब्त

3300 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं सलमान खान, मुंबई-दुबई में बंगला, लग्जरी कारों का भी अंबार

Tunisha Sharma Suicide: बेटी की डेड बॉडी देखते ही बेहोश हुई मां, VIRAL VIDEO देख फट जाएगा कलेजा

 

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Recommended image2
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image3
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image4
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image5
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved