चमत्कार ही बचा सकता है अक्षय कुमार की राम सेतु को FLOP होने से, अजय देवगन की थैंक गॉड का खेल खत्म

Published : Oct 31, 2022, 10:06 AM ISTUpdated : Oct 31, 2022, 10:19 AM IST
चमत्कार ही बचा सकता है अक्षय कुमार की राम सेतु को FLOP होने से, अजय देवगन की थैंक गॉड का खेल खत्म

सार

अक्षय कुमार की राम सेतु और अजय देवगन की थैंक गॉड की बॉक्स ऑफिस कंडीशन बेहद खराब है। दोनों ही फिल्मों का 6 दिन का कलेक्शन सामने आया है और जो आंकड़े सामने आए है वो बहुत अच्छे नहीं है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक ही दिन रिलीज हुई अजय देवगन ( Ajay Devgn) की थैंक गॉड (Thank God) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की राम सेतु (Ram Setu) की हालत बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब है। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि एक बार फिर अक्षय को फ्लॉप होने से कोई चमत्कार ही बचा सकता है, वहीं अजय की थैंक गॉड का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया है। दोनों ही फिल्मों के 6 दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। रविवार को राम सेतु ने 8.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 57.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, बात थैंक गॉड की करें तो रविवार को फिल्म ने 4.30 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का 6 दिन का टोटल कलेक्शन 29.85 करोड़ तक पहुंच गया है। 


बात अक्षय कुमार के राम सेतु की
पहले बात अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु की करें। 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अभी तक अपनी लागत का आधा भी नहीं कमा पाई है। ओपनिंग डे पर 15 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली राम सेतु की हालत अब बॉक्स ऑफिस खस्ता हो गई है। हालांकि, फिल्म को छुट्टियों को फायदा मिला और इसने छठे दिन यानी रविवार को 8.50 करोड़ की कमाई की, लेकिन इस आंकड़े के क्रिटिक्स खुश नहीं है। फिल्म का कुल कलेक्शन 57.25 करोड़ पहुंचा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है और फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि अब कोई चमत्कार ही इसे बचा सकता है। आपको बता दें कि इस साल अक्षय की एक भी फिल्म हिट नहीं हो पाई। लगातार 3 फिल्में फ्लॉप होने के बाद कहा जा रहा है कि राम सेतु भी इस लिस्ट में जल्द ही शामिल हो जाएंगी।


अजय देवगन की थैंक गॉड फुस्स
बात अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड की करें तो इसकी हालत हालत बॉक्स ऑफिस पर राम सेतु से भी खराब है। फिल्म ने शुरुआती दिन से निराश किया। फिल्म की कमाई का आंकड़ा बढ़ने की जगह गिरता नजर आ रहा है। 6 दिन में फिल्म का कलेक्शन 29.85 करोड़ तक ही पहुंच पाया है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों में आई गिरावट को देखते हुए इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया है। अजय भी अब थैंक गॉड की जगह अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 2 पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें
भारत की सबसे महंगी फिल्में, TOP 10 में बॉलीवुड की सिर्फ 4, बाकी 6 का नाम का सुन उड़ जाएंगे होश

FLOP होने से बचने अक्षय कुमार ने फिर चली गहरी चाल, इस कारण हो सकता है अजय देवगन का गेम ओवर

जितने BOX OFFICE पर राम सेतु ने नहीं कमाए, उससे ज्यादा तो अक्षय कुमार ने वसूली फीस, इनको मिले इतने

30 दिन में 300 Cr की 8 फिल्में BOX OFFICE पर मचाएंगी बवाल, इनमें सलमान-SRK-अक्षय की 1 भी मूवी नहीं

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 एक्टर सनी देओल ने किया दर्शकों को सरप्राइज, Gaiety Galaxy में दिखा गजब नजारा
Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण क्यों? हेमा मालिनी का आया तगड़ा रिएक्शऩ