
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से 'जोनस' (Jonas) सरनेम हटा दिया। इसके बाद से ही उनके तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा ये कदम उठाए जाने के बाद उनके फैंस को लगने लगा कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है। हालांकि, बाद में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने सामने आकर सफाई दी और इस तरह की खबरों को महज अफवाह बताया। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस के फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर प्रियंका चोपड़ा ने जोनास सरनेम क्यों हटाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को चर्चा में लाने के लिए ये पब्लिसिटी स्टंट किया है। जोनस ब्रदर्स का एक नया प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर्स के प्रोजेक्ट को प्रमोट करने का ये अनोखा तरीका निकाला है। इससे पहले भी प्रियंका अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट को प्रमोट कर चुकी हैं।
जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट का प्रीमियर :
बता दें कि जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट का प्रीमियर 23 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा अपनी जेठानी और हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर (Sophie Turner) और केविन जोनस (Kevin Jonas) की पत्नी के साथ भी शो में शामिल हुई थीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए अपने स्टेटमेंट में दोनों के तलाक की खबरों को महज अफवाह बताया है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाने की अपील भी की है।
2018 में हुई थी प्रियंका-निक की शादी :
बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। सात फेरे लेते वक्त प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स' का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर को जारी करते हुए प्रियंका ने यह भी बताया है कि फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
ये भी पढ़ें -
क्या आपको याद है Ajay Devgn की पहली हीरोइन, 30 साल में इतना बदल गया लुक, Hema Malini की है रिश्तेदार
पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।