अगर करीना कपूर ने नहीं कहा होता ना तो, सलमान खान और ऐश्वर्या राय की नहीं शुरू हुई होती Love Story

अपनी नीली-नीली आंखों का जादू चलाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) 1 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मी करियर से लेकर निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू और एक खूबसूरत बेटी की मां हैं। अभिषेक बच्चन के साथ उनका रिश्ता काफी मजूबत है। लेकिन एक वक्त था जब उनका दिल सलमान खान के लिए धड़कता था।

Nitu Kumari | Published : Nov 1, 2022 8:34 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं तो हर जगह उनकी खूबसूरती के चर्चे होने लगें। लेकिन एक्टिंग के क्षेत्र में जब वो उतरी तो उतनी ही आलोचना भी हुई। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' था जिसमें उनके अपोजिट बॉबी देओल थे। ये मूवी फ्लॉप हुई थी। उनकी एक्टिंग ने लोगों को काफी निराश किया था। लोग कहने लगे थे कि विश्व सुंदरी होना एक बात है और एक्टिंग करना दूसरी। इसके बाद उनकी कई फिल्में आईं लेकिन उन्हें नायिका का पहचान नहीं मिला।

इस मूवी ने ऐश्वर्या राय के करियर और निजी लाइफ में लाया बदलाव

इसके बाद 1999 में आई 'हम दिल दे चुके सनम', जिसमें ऐश्वर्या राय के ऑपोजिट सलमान खान (Salman khan) थे। मूवी ब्लॉकबस्टर रही। इस मूवी ने ऐश्वर्या को वो पहचान दिलाई जिसके लिए वो लंबे वक्त से तरस रही थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के दौरान उन्हें पहला प्यार भी मिल गया। वो प्यार थे सलमान खान। मूवी में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जितनी तगड़ी थी उतनी ही रियल लाइफ में भी देखने को मिलने लगी। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि अगर करीना कपूर नहीं होती तो शायद सलमान और ऐश्वर्या का प्यार इस मूवी से नहीं शुरू होता है।

करीना कपूर ने मूवी के लिए कहा था ना

दरअसल, इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद ऐश्वर्या राय नहीं थीं। वो इस मूवी में सलमान खान के ऑपोजिट करीना कपूर (Kareena kapoor) को लेना चाहते थे। इसके लिए वो उनसे बात भी की थी। लेकिन करीना कपूर इस मूवी को लेकर राजी नहीं हुई। उन्होंने सलमान के साथ उम्र के अंतर और विदेश में पढ़ाई करने का हवाला देते हुए मूवी करने से मना कर दिया। जिसके बाद इस मूवी में ऐश की एंट्री हुई। अगर करीना कपूर इस मूवी के लिए हां बोल दी होती तो शायद सलमान और ऐश्वर्या का प्यार यहां से शुरू नहीं होता। ना ही उनकी झोली में ब्लॉकबस्टर मूवी आई होती।

देवदास की पारो के लिए करीना को किया गया था सलेक्ट

इसके अलावा देवदास फिल्म में पारो के किरदार के लिए भी ऐश्वर्या राय संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं।वो इस किरदार के लिए करीना को साइन करना चाहते थे। बेबो ने इसके लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया और सलेक्ट भी हो गई थी। लेकिन पता नहीं क्यों   संजय लीला भंसाली ने बिना बताए ही करीना को रिप्लेस कर फिल्म में ऐश्वर्या को पारो के किरदार में कास्ट कर लिया। यह मूवी भी सुपरहिट हुई और ऐश्वर्या राय के किरदार में पारो यादगार बन गया।

इन फिल्मों की दूसरी पसंद थी ऐश्वर्या 

पोन्नियिन सेल्वन 1 भी ऐश्वर्या राय की ब्लॉकबस्टर मूवी रही। लेकिन इस मूवी के लिए भी वो पहली पसंद नहीं थी। इसका खुलासा खुद मणिरत्नम ने एक इंटरव्यू में किया था। वो ऐश्वर्या की जगह रेखा को लेना चाहते थे। इसके अलावा उमराव जान और मोहब्बतें के लिए भी वो सेकंड च्वाइंस ही थीं। उमराव जान के लिए जेपी दत्ता प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे। वहीं, मोहब्बतें के लिए यश चोपड़ा काजोल को साइन करना चाहते थे।

और पढ़ें:

SEXY-बोल्ड दीपिका पादुकोण का कातिलाना अंदाज, 250 CR की शाहरुख खान की पठान के सेट लीक हुई फोटो

'KGF Chapter 2' के बाद 'कांतारा' ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, 'राम सेतु', 'थैंक गॉड' पर पड़ रही भारी

Read more Articles on
Share this article
click me!